facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India हादसे पर बोले एन चंद्रशेखरन – टाटा समूह के इतिहास का सबसे दुखद दिन, हम पीड़ितों के परिवारों के साथ

Advertisement

एयर इंडिया हादसे पर टाटा समूह ने जताया गहरा दुख, चंद्रशेखरन बोले—जवाबदेही तय होगी, जांच में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहेगा समूह।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:55 PM IST
N Chandrasekaran
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन | फाइल फोटो

Air India Plane Crash: देश के इतिहास के सबसे दर्दनाक विमान हादसों में से एक के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस त्रासदी को ‘टाटा समूह के इतिहास के सबसे बुरे दिनों में से एक’ बताते हुए अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में पूर्ण पारदर्शिता की बात कही।

शुक्रवार को कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में चंद्रशेखरन जो एयर इंडिया के चेयरमैन भी हैं, ने स्वीकार किया कि टाटा समूह गहरे दुख से गुजर रहा है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को आश्वस्त किया कि टाटा समूह हरसंभव तरीके से उनके साथ खड़ा रहेगा। कल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चंद्रशेखरन ने टाटा समूह तथा एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों को भी ऑनलाइन संबो​धित किया। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘कल जो कुछ हुआ वह समझ से परे है और हम स्तब्ध हैं तथा शोक में हैं। हम जानते हैं कि किसी एक व्यक्ति को खोना भी त्रासदी है लेकिन एक साथ इतनी मौतों का होना बिल्कुल समझ से बाहर है।’

Also Read: Air India हादसे के पीड़ितों को जल्द मिलेगा बीमा क्लेम, IRDAI ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

उन्होंने लिखा, ‘यह सामान्य उड़ान इतनी बड़ी त्रासदी में क्यों बदल गई इसे समझने में प्रशिक्षित जांचकर्ता हमारी मदद करेंगे। एक बार जब हम तथ्यों की पुष्टि कर लेंगे तो हम पारदर्शी तरीके से यह बात सामने रख सकेंगे कि यह त्रासदी कैसे घटित हुई।’

विमान हादसे में 240 से अधिक यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इस दुर्घटना ने परिचालन सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा कर दिए हैं। ध्यान रहे कि टाटा समूह को एयर इंडिया का दोबारा नियंत्रण हासिल किए महज तीन साल हुए हैं। समूह ने जनवरी 2022 में इसे भारत सरकार से खरीदा था। दुर्घटना की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के जांच दल अहमदाबाद आकर जांच शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘टाटा समूह उनके साथ पूरा सहयोग कर रहा है और हम जांच के नतीजों को लेरक पूरी पारदर्शिता बरतेंगे।‘ उन्होंने जोर देकर कहा कि फिलहाल कोई अनुमान लगाना जल्दबाजी और नुकसानदेह साबित होगा।

Also Read: SEBI के अनंत नारायण ने CFO और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की दी सख्त चेतावनी

टाटा समूह को फिलहाल दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर उसे जान गंवाने वालों को लेकर संवेदनशीलता दिखानी है तो वहीं दूसरी ओर प्रतिष्ठा को पहुंची क्षति से भी खुद को बचाना है। टाटा समूह ने एयर इंडिया को हासिल करने के बाद यात्री सुरक्षा को अहम मुद्दा बनाया था।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘अपने यात्रियों की सुरक्षा करना हमारी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। हम इस पर कोई समझौता नहीं करते।’

टाटा समूह के मुखिया ने कहा कि घटना की जांच हो रही है और ऐसे में धैर्य रखने की आवश्यकता है। उन्होंने दोहराया कि समूह अपनी जवाबदेही से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा, ‘हमने इस समूह को विश्वास के साथ तैयार किया है और इस कठिन समय में हम सही कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।’

यह पत्र उस समय सामने आया है जब पीड़ितों के परिवार जवाब की प्रतीक्षा में हैं और वैश्विक विमानन उद्योग की निगाहें भारत पर हैं। चंद्रशेखरन ने पत्र के अंत में लिखा, ‘हम इस क्षति को याद रखेंगे। हम भूलेंगे नहीं।’

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement