facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चंडीगढ़ में संभावित ड्रोन हमले को लेकर Air warning, बजाए गए सायरन

Advertisement

चंडीगढ़ प्रशासन के आधिकारिक X अकाउंट पर कहा गया, "सायरन बजाए जा रहे हैं।" आगे नागरिकों को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Last Updated- May 09, 2025 | 10:25 AM IST
Air warning sirens
गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया, जिसमें पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और चंडीगढ़ शामिल हैं। (Image Source: ANI)

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, शुक्रवार को चंडीगढ़ में संभावित हमले को लेकर एयर फोर्स स्टेशन से एयर वॉर्निंग मिली है। चंडीगढ़ प्रशासन के आधिकारिक X अकाउंट पर कहा गया, “सायरन बजाए जा रहे हैं।” आगे नागरिकों को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

यह घटनाक्रम भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ स्थानों पर आतंकवादी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से समन्वित मिसाइल हमले करने के कुछ दिनों बाद हुआ है। यह ऑपरेशन बुधवार (7 मई) को तड़के किया गया और यह 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में था, जिसमें ज्यादातर पर्यटक सहित 26 लोगों की जान चली गई थी।

ऑपरेशन सिंदूर के कुछ घंटों बाद, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी तोपखाने से गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप 16 नागरिकों की मौत हो गई।

गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में हुआ ब्लैकआउट

गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया, जिसमें पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और चंडीगढ़ शामिल हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे ब्लैकआउट लागू होने पर पठानकोट में हवाई हमले के सायरन सक्रिय हो गए। अधिकारियों ने नागरिकों को घर के अंदर रहने और लाइट बंद रखने की सलाह दी, साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें… भारत-पाक युद्ध में अमेरिका ने झाड़ा पल्ला, कहा– ‘ये हमारा मामला नहीं’

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement