facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका ने 104 प्रवासियों को सैन्य विमान से भारत भेजा

Advertisement

शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का हकदार है लेकिन इसमें एकमात्र समस्या यह थी कि उन्हें सैन्य विमान में वापस भेजा गया है।

Last Updated- February 05, 2025 | 10:51 PM IST
Trump administration to strip legal status from 532K migrants living in US

अमेरिका का एक सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक निर्वासित लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से तथा दो चंडीगढ़ से हैं।
विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि निर्वासितों को ‘हथकड़ी’ लगाई गई थी और ‘अपमानित’ किया गया। हालांकि कांग्रेस के लोकसभा सांसद और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के प्रमुख,शशि थरूर ने कहा कि अमेरिका अवैध प्रवासियों को वापस भेजने का हकदार है लेकिन इसमें एकमात्र समस्या यह थी कि उन्हें सैन्य विमान में वापस भेजा गया है।

थरूर की अध्यक्षता वाली समिति ने मंगलवार को एक बैठक की जिसमें निर्वासन के मुद्दे पर चर्चा की गई। बाद में सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमेरिका में 725,000 भारतीय अप्रवासी थे जो तीसरा सबसे बड़ा समूह है और मेक्सिको और अल सल्वाडोर के नागरिकों की संख्या भारत से ज्यादा है। थरूर ने कहा, ‘अक्टूबर 2020 से अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने कनाडा या मेक्सिको से अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे करीब 170,000 भारतीय प्रवासियों को हिरासत में लिया है और वे सभी निर्वासन के दायरे में आएंगे।’

अमृतसर में पंजाब के प्रवासी मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल निर्वासितों से बात करने के लिए मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कुल 104 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया गया और उनमें से 30 पंजाब के हैं।

उन्होंने कहा, ‘सभी स्वस्थ और ठीक हैं। उनकी यात्रा लंबी थी। उन्होंने (निर्वासितों ने) अपना भोजन किया।’ उन्होंने कहा कि पहले समूह में पंजाब के लोगों की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद हरियाणा, गुजरात और अन्य राज्यों के लोगों की आव्रजन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 5, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement