facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा, अब LTC के तहत वंदे भारत, तेजस और हमसफर ट्रेन में यात्रा की सुविधा

Advertisement

सरकारी कर्मचारी अब 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, जिनमें 136 वंदे भारत, 97 हमसफर, और 8 तेजस एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।

Last Updated- January 18, 2025 | 9:27 AM IST
Rajdhani train
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेल मंत्रालय ने सरकारी कर्मचारियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। अब लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) के तहत सरकारी कर्मचारियों की यात्रा के लिए उपलब्ध ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरकारी कर्मचारी अब 385 प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, जिसमें 136 वंदे भारत, 97 हमसफर और 8 तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ 144 पहले से उपलब्ध उच्च-स्तरीय ट्रेनें जैसे राजधानी, शताब्दी और दूरंतो शामिल हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सरकारी कर्मचारी पहले से ही 144 उच्च-स्तरीय ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी और दूरंतो आदि) में एसी यात्रा का लाभ ले रहे थे। इस फैसले के साथ, देशभर में चल रही कुल 385 ट्रेनों में सरकारी कर्मचारी एलटीसी के तहत टिकट बुक कर सकते हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों को विश्वस्तरीय यात्रा सुविधाएं

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel & Training) द्वारा की गई इस घोषणा का उद्देश्य सभी केंद्रीय कर्मचारियों को विश्वस्तरीय यात्रा की सुविधान देना है। नई गाइडलाइंस के तहत, कर्मचारी अपने गृहनगर या भारत में किसी भी गंतव्य तक एलटीसी का इस्तेमाल करते हुए यात्रा कर सकते हैं।

गाइडलाइंस के अनुसार:

कम और मध्यम दूरी की यात्रा:

वंदे भारत, तेजस और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में लेवल 11 तक के कर्मचारी चेयर कार यात्रा कर सकते हैं। लेवल 12 और उससे ऊपर के कर्मचारी इन ट्रेनों में एग्जीक्यूटिव चेयर कार (Executive Chair Car) में यात्रा करने का मौका मिलेगा।

लंबी दूरी की यात्रा:

राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में, जहां स्लीपर बर्थ वाले कोच हैं, लेवल 12 और उससे ऊपर के कर्मचारी एसी 1स्ट क्लास (AC 1st Class) में यात्रा कर सकते हैं। लेवल 6 से 11 तक के कर्मचारी एसी 2एनडी क्लास (AC 2nd Class) में यात्रा कर सकते हैं। लेवल 5 और उससे नीचे के कर्मचारी एसी 3आरडी क्लास (AC 3rd Class) में यात्रा करने के पात्र होंगे।

क्या होता है LTC

एलटीसी एक रियायती यात्रा सुविधा है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारी चार साल के एक ब्लॉक पीरियड (Block Period) के दौरान अपने गृहनगर या भारत में किसी भी स्थान की यात्रा कर सकते हैं। कर्मचारी हर दो साल में दो बार अपने गृहनगर के लिए एलटीसी का दावा कर सकते हैं, या चार साल के भीतर गृहनगर और अन्य स्थानों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। यह नई पहल सरकारी कर्मचारियों को आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

Advertisement
First Published - January 18, 2025 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement