facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Ashneer Grover: अशनीर और उनकी पत्नी को अमेरिका यात्रा के लिए जमा करनी होगी 80 करोड़ रुपये की जमानत

Ashneer Grover: ठगी के आरोपों के बावजूद अदालत ने ग्रोवर दंपत्ति को उनके बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के लिए अलग-अलग अमेरिका जाने की अनुमति दे दी है।

Last Updated- May 24, 2024 | 9:59 PM IST
File Photo: BharatPe former managing director Ashneer Grover and his wife Madhuri Jain

भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को अमेरिका जाने के लिए 80 करोड़ रुपये की जमानत जमा करनी होगी। ये दोनों भारतपे कंपनी में हुआ कथित फ्रॉड मामले में आरोपी हैं। कोर्ट ने 24 मई को यह आदेश दिया। जमानत के रूप में किसी संपत्ति को जमा करना होगा। साथ ही, दुबई जाने से रोकने के लिए उनके पास मौजूद यूएई का 10 साल का रेजिडेंस परमिट “गोल्डन वीजा” भी कोर्ट में जमा करवाना होगा।

ठगी के आरोपों के बावजूद अदालत ने ग्रोवर दंपत्ति को उनके बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों के लिए अलग-अलग अमेरिका जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि, आर्थिक अपराध शाखा को उनकी यात्रा की शर्तों को तय करने का काम सौंपा गया है। साथ ही दंपत्ति को अपनी यात्रा कार्यक्रम, आवास और संपर्क विवरण अदालत और जांच अधिकारियों दोनों को देने होंगे।

साथ ही, उन्हें भारतपे कंपनी के शेयरों को किसी और को बेचने की भी इजाजत नहीं है। अदालत ने यह भी कहा है कि पति-पत्नी में से किसी एक को हर समय भारत में रहना होगा, तभी दूसरे को विदेश जाने की अनुमति मिलेगी।

अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर 26 मई से अमेरिका जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उनकी यात्रा का विरोध किया था। EOW को चिंता थी कि ग्रोवर दंपत्ति विदेश भाग सकते हैं क्योंकि उनके पास कथित तौर पर विदेश में संपत्ति है और चल रही जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जांच में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन शामिल हैं।

इस स्थिति को देखते हुए, अश्नीर ग्रोवर और माधुरी जैन दंपत्ति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। एलओसी के तहत, विदेश जाने से पहले उन्हें कोर्ट की अनुमति लेना अनिवार्य है. यह एलओसी इसलिए जारी किया गया क्योंकि ग्रोवर और जैन पर फिनटेक कंपनी BharatPe में कथित तौर पर 81 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप है।

First Published - May 24, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट