facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CCS ने 20,000 करोड़ के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, Su-30 फाइटर जेट और 100 K-9 तोपें होंगी शामिल

Advertisement

12 Su-30MKI लड़ाकू विमानों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की नासिक यूनिट में लाइसेंस के तहत किया जाएगा।

Last Updated- December 12, 2024 | 9:17 PM IST
Jet,F35,,,Fighter,On,Aircraft,Carrier,In,Sea,,Ocean

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने गुरुवार को डिफेंस सेक्टर में ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देने वाले दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत करीब 20,000 करोड़ रुपये है। इनमें भारतीय वायुसेना के लिए 12 Su-30MKI लड़ाकू विमान और भारतीय सेना के लिए 100 K-9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोप शामिल हैं।

Su-30MKI लड़ाकू विमान

12 Su-30MKI लड़ाकू विमानों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की नासिक यूनिट में लाइसेंस के तहत किया जाएगा।
इन विमानों की लागत लगभग 13,000 करोड़ रुपये होगी।
ये विमान वायुसेना के उन विमानों की जगह लेंगे, जो पिछले वर्षों में खो दिए गए।

K-9 वज्र होवित्जर

100 K-9 वज्र होवित्जर तोपों का निर्माण गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा किया जाएगा।
यह सेना के लिए पहले से शामिल 100 K-9 होवित्जर का रिपीट ऑर्डर है।
L&T ने इन तोपों में स्वदेशी सामग्री की मात्रा बढ़ाई है।

छोटे और मझोले उद्योगों को फायदा

HAL और L&T के इन प्रोजेक्ट्स से उनके सप्लाई चेन में जुड़े छोटे और मझोले उद्योगों (SMEs) को भी मजबूती मिलेगी। यह कदम भारतीय डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और स्वदेशी निर्माण को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। (ANI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement