facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chandrayaan-4 Mission: चांद की मिट्टी को पृथ्वी पर लाएगा ISRO! ड्यूल रॉकेट सिस्टम का करेगा उपयोग

Advertisement

Chandrayaan-4 Mission: ISRO का यह मून मिशन बेहद रोमांचक और चुनौतियों से भरा रहने वाला है। चंद्रयान 4 को साल 2028 तक लॉन्च किया जा सकता है।

Last Updated- March 10, 2024 | 5:38 PM IST
Chandrayaan-4 Mission: चांद की मिट्टी को पृथ्वी पर लाएगा ISRO! ड्यूल रॉकेट सिस्टम का करेगा उपयोग , Chandrayaan-4 Mission: ISRO will bring lunar soil to Earth! Will use dual rocket system
Representative Image

Chandrayaan-4 Mission: चंद्रमा के साउथ पोल पर कदम रख इतिहास रचने के बाद अब इसरो (ISRO) चंद्रयान 4 (Chandrayaan-4 Mission) की तैयारी कर रहा है। इसरो का यह मून मिशन बेहद रोमांचक और चुनौतियों से भरा रहने वाला है। इस मिशन में इसरो चांद की सतह से चट्टान और मिट्टी लेकर पृथ्वी पर वापस लौटेगा। अभी इस मिशन के लॉन्च होने में समय काफी समय बाकी है। चंद्रयान 4 को साल 2028 तक लॉन्च किया जा सकता है।

चांद की मिट्टी को पृथ्वी पर लाएगा ISRO

राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ की हालिया प्रस्तुति के अनुसार, “मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह से नमूने एकत्र करना और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए नमूनों को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है।” चंद्रयान 4 मिशन के सफल होने पर भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जो चंद्रमा की सतह से नमूने एकत्र करने और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाने की क्षमता रखते हैं।

चंद्रयान 4- मिशन एक, रॉकेट दो

इसरो का यह मिशन बेहद रोमांचक होने वाला है। ऐसा पहली बार होगा कि एक ही मिशन के लिए दो रॉकेट लॉन्च किए जाएंगे। इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए इसरो ड्यूल रॉकेट सिस्टम का उपयोग करने वाला है। दो अलग-अलग रॉकेट अलग-अलग पेलोड ले जाएंगे। इसमें एक रॉकेट इसरो का हेवी-लिफ्टर कहे जाना वाला LVM-3 और दूसरा विश्वसनीय बाहुबली रॉकेट PSLV होगा।

Also read: नौ मार्च : पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन समेत कई प्रमुख हस्तियों का जन्मदिन

चंद्रयान 4 मिशन में होंगे पांच मॉड्यूल

राष्ट्रीय अंतरिक्ष विज्ञान संगोष्ठी में इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ की हालिया प्रस्तुति के अनुसार, चंद्रयान -4 में पांच अंतरिक्ष यान मॉड्यूल शामिल होंगे-

प्रणोदन मॉड्यूल- (Propulsion Module)
डिसेंडर मॉड्यूल- (Descender Module)
आरोही मॉड्यूल- (Ascender Module)
स्थानांतरण मॉड्यूल- (Transfer Module)
पुनः प्रवेश मॉड्यूल- (Re-entry Module)

चंद्रयान 4 मिशन इसरो के पिछले मून मिशनों से एकदम अलग है। पहले के मिशनों में 2-3 मॉड्यूल शामिल थे। इस मिशन का प्राथमिक लक्ष्य चंद्रमा की सतह से नमूने एकत्र करना है, और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए नमूनों को सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है।

चांद की सतह से सैंपल लाने वाला भारत बनेगा चौथा देश

चंद्रयान-4 मिशन की सफलता भारत को चंद्रमा की सतह से नमूने वापस लाने की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगी। यह महत्वाकांक्षी उद्यम अंतरिक्ष अन्वेषण की सीमाओं को आगे बढ़ाने और अंतरिक्ष अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement