facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीस प्रतिशत एथनॉल मिलाने का लक्ष्य 2024-25 में पूरा करने का भरोसा: पुरी

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 6:01 PM IST
ethanol price

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को भरोसा जताया कि 2024-25 तक 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

सरकार ने पहले पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने के लिए 2030 का लक्ष्य तय किया था, हालांकि इसे पांच साल पहले ही हासिल कर लिया जाएगा।

सरकार ने फरवरी में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत एथनॉल मिले पेट्रोल की बिक्री शुरू की थी। इस पहल का मकसद जैव ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है, ताकि उत्सर्जन में कटौती हो और साथ ही बहुमूल्य विदेशी मुद्रा बचे।

पुरी ने यहां एक सम्मेलन में कहा, ”मुझे यकीन है कि हम अगले वित्त वर्ष तक 20 फीसदी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति करने में सक्षम होंगे।” इस समय पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिलाया जाता है, सरकार 2025 तक इस मात्रा को दोगुना करने की सोच रही है।”

उन्होंने कहा कि पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण से 41,500 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। साथ ही इससे किसानों को भी लाभ हुआ है।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement