facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिमाचल में कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है, इसकी जिम्मेदार वह खुद: अनुराग ठाकुर

Advertisement

सारे विकास कार्य राज्य में ठप्प पड़े हैं। वहां केवल सरकार और उसके मंत्री एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने का काम करते हैं- अनुराग ठाकुर

Last Updated- February 28, 2024 | 1:41 PM IST
Union Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी के बीच बुधवार को आरोप लगाया कि पर्वतीय राज्य में कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है और इसकी जिम्मेदार वह खुद है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जिनसे अपनी पार्टी नहीं संभल रही है, वह दूसरों पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हिमाचल में कांग्रेस विधायकों का अपनी ही सरकार से भरोसा उठ गया… है।

कारण हैं… झूठे वादे, झूठी गारंटियां, आपसी अविश्वास, कथनी-करनी में अंतर, कमजोर व लचर नेतृत्व और जनता के बीच जाने में शर्मिंदगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हिमाचल में कांग्रेस बिखरी नजर आ रही है, टूटी नज़र आ रही है और इसकी जिम्मेदार वो खुद है।’’ यह पूछे जाने पर क्या कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी, ठाकुर ने कहा, ‘‘आज देखिए क्या-क्या होता है, आपको सारे उत्तर मिल जाएंगे।’’ हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत के बाद वहां के राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव में महाजन ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित किया। कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को 34-34 मत मिले जिससे संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया। इसके बाद ‘ड्रॉ’ के जरिए परिणाम घोषित किए गये। राज्य विधानसभा की 68 सीट में कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 25 सीट हैं। बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है। सिंघवी की हार के बाद हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

इसके बाद पार्टी में असंतोष खुलकर सामने आ गया । विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और शिमला (ग्रामीण) से विधायक हैं। हिमाचल के घटनाक्रम के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में बड़े-बड़े और झूठे वायदे करके कांग्रेस की सरकार बनी। सरकार बनने के बाद वह वायदे पूरे नहीं हुए। जब कांग्रेस के अपने विधायक क्षेत्र में जाते हैं तो जनता सवाल पूछती है लेकिन कांग्रेस के विधायकों के पास जवाब नहीं रहता।’’ उन्होंने कहा कि बड़े और झूठे वायदे करके जब कोई सरकार बनाता है तो जनता का सामना करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है… जहां-जहां कांग्रेस ने बड़े और झूठे वायदे किए वहां वह मुकरती नजर आ रही है। इनके विधायक भागते नजर आते हैं। ऐसी क्या मजबूरी थी कि मात्र 14 महीने के अंदर इनके विधायक इनका साथ छोड़कर चले गए?’’ ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के टूटने का एक बड़ा कारण एक गैर हिमाचली को राज्यसभा का टिकट देना भी था। सिंघवी दिल्ली के हैं। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने हिमाचलवासियों की अनदेखी की। उन्होंने कहा, ‘‘इसको लेकर गुस्सा जनता में भी था। मुझे लगता है कि उसका कुछ आक्रोश कांग्रेस के नेताओं में भी था। कुल मिलाकर वह अपनी ही सरकार से दुखी हैं कि ना वायदे पूरे कर पा रहे हैं , न विकास कर पा रहे हैं।

सारे विकास कार्य राज्य में ठप्प पड़े हैं। वहां केवल सरकार और उसके मंत्री एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ने का काम करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिनसे अपना परिवार ना संभले, विधायक न संभले, पार्टी न संभले और ठीकरा दूसरे पर डाले। जिनके अपने जिले में एक नहीं दो-दो विधायक छोड़ कर चले जाएं तो इसमें भाजपा क्या कर सकती है। ना विधायक संतुष्ट ..और अब दिख रहे हैं अधिकतर लोग रूष्ट।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 1:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement