facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति मुर्मू की अगुआई में मनाया जाएगा संविधान दिवस

Advertisement

संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 के दिन संविधान को स्वीकार किया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

Last Updated- November 26, 2024 | 8:37 AM IST
President Draupadi Murmu dedicated speech to the nation on the eve of 75th Republic Day, said- Ramlala's life consecration is historic राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित, कहा- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ऐतिहासिक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में 26 नवंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की अगुआई करेंगी। संविधान सभा ने 26 नवंबर, 1949 के दिन संविधान को स्वीकार किया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को बताया कि संविधान दिवस समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम उसी चैंबर में बैठेंगे जहां संविधान सभा बैठा करती थी और संविधान को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी वास्तविक व्यवस्था की जानकारी नहीं होने के बावजूद प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रिजिजू ने कहा कि हमने लोक सभा और राज्य सभा में विपक्ष के नेताओं के बैठने की व्यवस्था मंच पर की है। इससे पहले सोमवार को ही ‘इंडिया’ गठबंधन के विभिन्न दलों ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कर मांग की थी कि मंगलवार को आयोजित होने वाले संविधान दिवस समारोह में लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने की इजाजत दी जाए।

Advertisement
First Published - November 26, 2024 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement