facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cyclone Dana: पश्चिम बंगाल में दो और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुई

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व वर्धमान जिले के बुड बुड में कथित तौर पर बिजली के तार को छूने से एक नागरिक स्वयंसेवक चंदन दास (31) की मौके पर ही मौत हो गई।

Last Updated- October 26, 2024 | 12:38 PM IST
National Disaster Response Force (NDRF) personnel clear a tree that fell after cyclone Dana made landfall, in Anantpur village, Balasore district, in the state of Odisha
National Disaster Response Force (NDRF) personnel clear a tree that fell after cyclone Dana made landfall, in Anantpur village, Balasore district, in the state of Odisha

पश्चिम बंगाल में भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण दो और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व वर्धमान जिले के बुड बुड में कथित तौर पर बिजली के तार को छूने से एक नागरिक स्वयंसेवक चंदन दास (31) की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह पुलिस टीम के साथ बाहर गया था।

उन्होंने बताया कि हावड़ा नगर निगम का एक कर्मचारी तांतिपारा में बारिश के पानी से भरी सड़क पर मृत पाया गया। ऐसा संदेह है कि उसकी मौत डूबने के कारण हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। एक व्यक्ति की मौत दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में हुई, जबकि दूसरे की मौत दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में हुई।

भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने शुक्रवार की सुबह पूर्वी तट पर दस्तक दी, जिसके कारण मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए तथा ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बुनियादी ढांचे और फसलों को काफी नुकसान पहुंचा।

ओडिशा में केंद्रपाड़ा के भीतरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच बृहस्पतिवार रात करीब 12.05 बजे चक्रवात के आने की प्रक्रिया शुरू हुई थी और उस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे यह प्रक्रिया पूरी हो गई थी।

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 12:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement