facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dalai Lama successor: उत्तराधिकारी की अटकलों पर दलाई लामा का विराम, कहा– अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा

Advertisement

Dalai Lama successor: दलाई लामा, जिनका मूल नाम तेनज़िन ग्यात्सो है, ने कहा कि उन्हें "स्पष्ट संकेत" मिल रहे हैं कि अवलोकितेश्वर (करुणा के बौद्ध देवता) की कृपा उनके साथ है।

Last Updated- July 05, 2025 | 3:02 PM IST
Dalai Lama
कई भविष्यवाणियों को देखकर लगता है कि मुझे अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद मिला है: दलाई लामा (फोटो: पीटीआई)

Dalai Lama successor: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शनिवार को अपने उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह अगले 30 से 40 साल और जीवित रहेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे।

यह बात उन्होंने अपने 90वें जन्मदिन से एक दिन पहले मैकलोडगंज स्थित मुख्य मंदिर त्सुगलाखांग में एक दीर्घायु प्रार्थना समारोह के दौरान कही। दलाई लामा, जिनका मूल नाम तेनज़िन ग्यात्सो है, ने कहा कि उन्हें “स्पष्ट संकेत” मिल रहे हैं कि अवलोकितेश्वर (करुणा के बौद्ध देवता) की कृपा उनके साथ है।

Also Read: जेन स्ट्रीट जैसे फर्म हटे तो रिटेल ट्रेडिंग पर पड़ेगा असर: Zerodha CEO

उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वस्थ हैं और लगातार लोगों की सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बयान को उनके उत्तराधिकारी की घोषणा को लेकर चल रही चर्चाओं के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा है कि उन्हें अवलोकितेश्वर (बौद्ध करुणा के देवता) का आशीर्वाद प्राप्त है और अब तक उन्होंने लोगों की भलाई के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की प्रार्थनाओं का असर अब तक दिखा है और वे आगे 30-40 साल और जीने की आशा रखते हैं।

दलाई लामा ने कहा, “हमने अपना देश खो दिया है और अब भारत में निर्वासन में रह रहे हैं। लेकिन इसी भारत में, खासतौर पर धर्मशाला में, मुझे बहुत से लोगों के कल्याण के लिए काम करने का अवसर मिला है।”

उन्होंने यह भी कहा, “मैं आगे भी लोगों की सेवा और उनके हित में कार्य करता रहूंगा।”

 

Advertisement
First Published - July 5, 2025 | 3:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement