facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Electoral Bonds पर वाद-विवाद जारी, पूर्व वित्त सचिव ने SBI के पूरे प्रोसेस को गैरकानूनी बताया

Advertisement

भारतीय स्टेट बैंक चुनावी बांड बेचने और भुनाने के लिए अधिकृत एकमात्र बैंक था।

Last Updated- March 24, 2024 | 9:10 AM IST
Electoral Bonds: Small firms donate a large portion of their profits, a big difference compared to the top 10 most valuable companies Electoral Bonds: छोटी फर्मों ने अपने मुनाफे का बड़ा हिस्सा चंदे में दिया, टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों के मुकाबले बड़ा अंतर

चुनावी बॉन्ड को लेकर देश में मामला काफी चर्चा का विषय रहा। मुद्दा देशी की सर्वोच्च अदालत तक पहुंचा और सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को देश भर की राजनैतिक पार्टियों द्वारा जुटाए गए इलेक्टोरल बॉन्ड को सार्वजनिक करने का आदेश दिया। एसबीआई ने सारा डेटा इलेक्शन कमीशन को सौंप दिया और अब ये सारी जानकारी 15 मार्च से इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर मौजूद है।

लेकिन ये मुद्दा अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। इसे लेकर अभी भी देश में घमासान देखने को मिल रहा है। इस बीच पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने चुनावी बॉन्ड मामले में स्टेट ऑफ बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक्शन को ‘पूरी तरह से गैरकानूनी और अप्रत्याशित’ बताया है।

अल्फा-न्यूमेरिक नंबरों को रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए था

इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए गर्ग ने कहा कि बैंक को चुनावी बॉन्ड के यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक नंबरों को रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए था। आगे उन्होंने कहा, ‘ऐसा करके SBI ने चुनावी बॉन्ड योजना, 2018 के तहत दानदाताओं से किए गए गुमनामी के वादे का उल्लंघन किया है।’

गर्ग ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी बांड मामले के संबंध में एसबीआई द्वारा दायर पहला हलफनामा “स्पष्ट रूप से गलत” था। गर्ग का बयान चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसबीआई द्वारा प्रस्तुत संपूर्ण चुनावी बांड डेटा प्रकाशित करने के कुछ दिनों बाद आया है। ताजा डेटा में अल्फा-न्यूमेरिक नंबर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- IRDAI ने Bima Sugam समेत 7 नियमों को दी मंजूरी, एक ही जगह पर होगा बीमा से जुड़ी सारी समस्याओं का हल

भारतीय स्टेट बैंक चुनावी बांड बेचने और भुनाने के लिए अधिकृत एकमात्र बैंक था। बांड पहली बार मार्च 2018 में जारी किए गए थे और 15 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अमान्य घोषित किए जाने तक बेचे जा रहे थे।

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement