facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली कक्षा निर्माण घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 37 ठिकानों पर छापेमारी; मिले नकली चालान और दस्तावेज

Advertisement

ED ने दिल्ली में कक्षा निर्माण घोटाले को लेकर 37 ठिकानों पर छापे मारे, मजदूरों के नाम पर 322 फर्जी बैंक खाते और जाली दस्तावेज जब्त किए गए।

Last Updated- June 20, 2025 | 10:04 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में कक्षा निर्माण घोटाले से जुड़े 37 ठिकानों पर 18 जून को छापेमारी की। जांच एजेंसी ने बताया कि मजदूरों के नाम पर खोले गए बैंक खातों से जुड़ी 322 पासबुक जब्त की गई हैं। घोटाला की गई राशि की हेराफेरी इन्हीं के जरिये की गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने बयान जारी कर कहा, ‘छापे के दौरान ठेकेदारों और मुखौटा संस्थाओं के ‘जाली’ लेटरहेड भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल नकली खरीद रिकॉर्ड और फर्जी खरीद बिल बनाने के लिए किया गया था। फर्जी चालान से संबंधित सबूत जीएनसीटीडी विभाग को सौंप दिए गए हैं।’

धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का मामला, दिल्ली की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा (एसीबी) द्वारा 30 अप्रैल को आप नेताओं और तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल के शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने कहा कि यह मामला 2015 से 2023 के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 12,748 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय ‘गड़बड़ी’ से संबंधित है।

ईडी ने बताया कि जब्त सामग्री में दिल्ली सरकार से संबंधित मूल फाइलें, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के नाम और पदनाम वाली रबर मुहरें शामिल थीं। इसमें कहा गया है कि अधिकारियों को 322 बैंक पासबुक भी मिलीं, जो मजदूरों के नाम पर खोले गए खातों की थीं और उनका उपयोग अवैध धन के लेन-देन के लिए किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि शुरू में केवल 2,405 कक्षाओं की जरूरत थी मगर परियोजना में मनमाने ढंग से बढ़ाकर 7,180 कक्षाएं कर दी गईं। बाद में उचित मंजूरी के बगैर ही आंकड़ा बढ़ाकर 12,748 कक्षा कर दिया गया। इससे खर्च बहुत अधिक बढ़ गया।

एसीबी का आरोप है कि इस परियोजना पर कुल 2,892 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिससे हर कक्षा पर 24.86 लाख रुपये खर्च हुए, जबकि मानक पैमानों के तहत केवल 5 लाख रुपये खर्च होने थे। उसने दावा किया कि परियोजना के ठेके 34 लोगों को दिए गए, जिनमें से अधिकतर कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 9:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement