facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Coaching Center Deaths: दिल्ली हाईकोर्ट से कोचिंग सेंटर मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध, वकील ने जज को लिखा लेटर

Advertisement

शनिवार शाम दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी घुसने के बाद तीन छात्रों की मौत हो गई थी।

Last Updated- July 29, 2024 | 7:13 PM IST
कोचिंग व्यवसाय और इसका वीभत्स रूप Coaching business and its ugly side

Delhi Coaching Center Deaths: दिल्ली उच्च न्यायालय के एक वकील ने एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत के मामले को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सभी संस्थानों और पुस्तकालयों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश देने का सोमवार को अनुरोध किया।

अधिवक्ता सत्यम सिंह ने उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा कि यह घटना उन क्षेत्रों में “शैक्षणिक संस्थानों में लापरवाही के बड़े पैटर्न का हिस्सा है” जहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए “अनगिनत” कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।

सिंह ने पत्र में कहा, “ऐसी घटनाएं बार-बार होना छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में व्यवस्थागत विफलता की ओर इशारा करती हैं। शिक्षा का अधिकार … अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार की कीमत पर नहीं आना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “युवाओं की जान जाने से रोकने और कानून के शासन को बनाए रखने के लिए त्वरित व निर्णायक न्यायिक हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मामले को अत्यंत सार्वजनिक महत्व का मामला मानकर इसका संज्ञान लें और हमारे छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करें।”

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग संस्थान के ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी घुसने के बाद तीन छात्रों की मौत हो गई थी। घटना में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल स्थित एर्नाकुलम के नवीन दलविन के रूप में हुई है।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 7:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement