facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi: केजरीवाल ने भाजपा को चुनाव लड़ने की दी चुनौती, ‘हमले की साजिश’ का लगाया आरोप

Advertisement

आप सुप्रीमो ने मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने का आग्रह करते हुए दावा किया कि भाजपा उनके द्वारा दी जा रही सभी मुफ्त योजनाओं को बंद कर देगी।

Last Updated- October 27, 2024 | 9:27 AM IST
Free treatment for old people if elected: Arvind Kejriwal चुनाव जीते तो वृद्धों का नि:शुल्क इलाज: अरविंद केजरीवाल
FILE PHOTO: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर एक दिन पहले पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में ‘‘पदयात्रा’’ के दौरान उन पर हुए ‘‘हमले’’ की साजिश रचने का शनिवार को आरोप लगाया साथ ही भाजपा को विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी ताकत साबित करने की चुनौती दी।

‘आप’ ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर ‘‘भाजपा के गुंडों’’ ने हमला किया था। ‘आप’ के दावों को दोहराते हुए केजरीवाल ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बादली में एक जनसभा में कहा, ‘‘कल उन्होंने (भाजपा ने) विकासपुरी में अपने गुंडों का इस्तेमाल कर मुझ पर हमला किया। क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? अगर आपमें ताकत है तो चुनाव लड़िए।’’

आप सुप्रीमो ने मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने का आग्रह करते हुए दावा किया कि भाजपा उनके द्वारा दी जा रही सभी मुफ्त योजनाओं को बंद कर देगी। केजरीवाल ने कहा, “अगर आप गलती से भाजपा को वोट दे देंगे तो वे आपके बच्चों के स्कूल बंद कर देंगे और आपको 10,000 रुपये का बिजली बिल भेजना शुरू कर देंगे। दिल्ली के लोगों को यह तय करना है कि वे काम करने वालों को वोट देना चाहते हैं या काम रोकने वालों को।”

यह पदयात्रा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आप नेताओं द्वारा दिल्ली भर में आयोजित की जा रही सार्वजनिक जनसभाओं की श्रृंखला का हिस्सा थी। इस बीच, आप ने अन्य नेताओं ने शनिवार को हमले तेज करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल को खत्म करने की ‘‘गहरी साजिश’’ की जा रही है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘विकासपुरी की घटना में पुलिस की मिलीभगत स्पष्ट रूप से केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को दर्शाती है। भाजपा उनकी जान की दुश्मन बन गई है।’’

आप नेता ने कहा कि विकासपुरी की घटना के बावजूद केजरीवाल तय कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा जारी रखेंगे। सिंह से जब पूछा गया कि आप ने इस मामले में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो उन्होंने कहा कि अगर पुलिस निष्पक्ष होती तो यह घटना नहीं होती। राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि पुलिस के अधिकारियों ने हमलावरों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। हमलावर भाजपा की युवा शाखा से जुड़े थे।

सिंह ने कहा कि पुलिस घटना का संज्ञान ले सकती है और इसकी जांच कर सकती है। उन्होंने कहा कि आप इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रही है। वहीं भाजपा ने आप के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को बदनाम करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी खुद को पीड़ित बताने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा, “भाजपा पर आरोप लगाने के बावजूद केजरीवाल पर कथित हमले को लेकर आप ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिससे पता चलता है कि पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर खुद को पीड़ित दिखाने और सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही है।” इस कथित हमले का कोई वीडियो सामने नहीं आया है और न ही आप द्वारा इसे सार्वजनिक किया गया है।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 9:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement