facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi: अब बार-बार टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं ! लैब और प्राइवेट अस्पतालों ने पेश किए स्पेशल जांच पैकेज

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 5:01 PM IST
Now there is no need to get tests done again and again! Lab and private hospitals introduced special test packages

राष्ट्रीय राजधानी में Covid-19, इन्फ्लुएंजा (Influenza) और अन्य श्वसन संक्रमण (respiratory infection) के मामलों में वृद्धि के बीच निजी अस्पताल (private hospitals) और प्रयोगशालाएं (Labs) एक व्यापक पैकेज की पेशकश कर रहे हैं जिससे बार-बार संक्रमण की जांच करवाने की जरूरत नहीं होगी।

विभिन्न प्रकार के वायरस के संक्रमण के कारण लोगों में आमतौर पर खांसी, सर्दी और बुखार जैसे लक्षण पाए जाते हैं और कई बार एक ही परीक्षण से इसका निदान नहीं होता है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कहा कि इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि इन्फ्लुएंजा ए (Influenza A) के उप प्रकार H3N2 वायरस के कारण है। पिछले कुछ महीनों में देश भर के अस्पतालों में बड़ी संख्या में इन्फ्लुएंजा के मामले सामने आ रहे हैं।

ICMR के मुताबिक, भारत में आम तौर पर मौसमी इन्फ्लुएंजा दो चरण में देखे जाते हैं। पहले चरण की शुरुआत जनवरी से मार्च महीने के बीच होती है और दूसरा चरण मानसून के बाद आता है।

डॉ डैंग्स लैब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सहयोगी अर्जुन डांग ने बताया, ‘शहर में वायरल संक्रमण में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, हमने एक मल्टीप्लेक्स पीसीआर-आधारित व्यापक ‘फ्लू पैनल’ शुरू किया है जिसमें 17 रोगाणुओं को शामिल किया गया हैं। इनमें सामान्य वायरस जैसे कोविड-19, इन्फ्लुएंजा वायरस, पैराइन्फ्लुएंजा वायरस शामिल हैं। इनकी जांच की जाएगी।

प्रयोगशाला एक व्यापक श्वसन पैनल भी प्रदान करता है जो 22 रोगाणुओं के लिए परीक्षण करता है, जिसमें सामान्य बैक्टीरिया और वायरस के सभी सामान्य परिसंचारी उपभेद शामिल हैं। उन्होंने बताया, ‘इसका फायदा यह है कि ये कुछ ही घंटों में परिणाम देते हैं और अत्यधिक संवेदनशील होते हैं।’

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement