facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली प्रदूषण: खुले में अपशिष्ट जलाने पर MCD ने काटे 383 चालान

Advertisement

एमसीडी ने एक बयान में बताया कि इसी अवधि के दौरान निर्माण और ढांचों को ढहाने वाले स्थलों से संबंधित उल्लंघनों के लिए 1.72 करोड़ रुपये की राशि वाले 823 चालान भी किये गए हैं।

Last Updated- November 12, 2023 | 9:12 AM IST
Air Pollution

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक से 10 नवंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में खुले में अपशिष्ट और अन्य सामग्री जलाने वाले उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 383 चालान जारी किए हैं। एमसीडी ने एक बयान में बताया कि इसी अवधि के दौरान निर्माण और ढांचों को ढहाने वाले स्थलों से संबंधित उल्लंघनों के लिए 1.72 करोड़ रुपये की राशि वाले 823 चालान भी किये गए हैं। बयान के अनुसार, प्रदूषण नियंत्रण उपायों के तहत 887 तंदूरों को या तो हटा दिया गया है या फिर उन्हें नष्ट कर दिया गया है।

निर्माण कार्यों में पाबंदिया
बता दें कि बीते दिनों राजधानी में प्रदूषण काफी खतरनाक हो गया था।  दिल्ली का AQI 500 से पार चला गया था, जिस वजह से दिल्ली में कई पाबंदिया लगाई गई थीं। राजधानी दिल्ली में ग्रैप के चौथे चरण को भी लागू कर दिया गया था, जिसकी वजह से राज्य में हो रहे निर्माण कार्य ठप हो गए थे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश से प्रदूषण स्तर में सुधार, ऑड-ईवन योजना टाली

बारिश से सुधरे हालात

दिल्ली में बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन योजना को लागू करने के फैसले का स्थगित कर दिया है। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 13 से 20 नवंबर के बीच वाहनों को ऑड-ईवन के आधार पर चलाने की योजना बनाई थी। अब इसे टाल दिया गया है।

अब 13 नवंबर से लागू नहीं होगी ऑड-ईवन योजना
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार ने वाहनों को ऑड-ईवन नंबर के आधार पर चलाने का निर्णय लिया था। लेकिन अब कल रात से बारिश होने के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। बीते 8 से 10 दिनों से हवा की गति में ठहराव से प्रदूषण लागतार बढ़ रहा था। जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)गंभीर श्रेणी से भी ऊपर चला गया था। अब बारिश होने से प्रदूषण सुधर रहा है। 450 पार करने वाला AQI अब 300 के करीब आ गया है। आगे इसमें और सुधार होने की संभावना है। इसे देखते हुए सरकार ने 13 से 20 नवंबर के बीच ऑड-ईवन लागू करने के फैसले को अब टालने का निर्णय लिया है। दीवाली बाद प्रदूषण के हालात की समीक्षा की जाएगी। अगर प्रदूषण के स्तर में कोई गंभीर स्थिति देखी जाएगी तो फिर ऑड-ईवन लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - November 12, 2023 | 9:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement