facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi pollution: दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण से निपटने की तैयारी शुरू, अगले महीने विशेषज्ञों से होगी चर्चा

Advertisement

गोपाल राय ने कहा कि मुख्य फोकस बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करने के लिए 21 अगस्त को पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ सेव एनवायरनमेंट राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

Last Updated- August 02, 2024 | 2:56 PM IST
Weather: Smog in Delhi
Representative Image

Delhi pollution: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री राय ने बताया कि बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव आए। जिनमें कुछ फोकस बिंदु चिन्हित किए गए है। जिसको केंद्र बिंदु बनाकर काम किया जाएगा। इन बिंदुओं में धूल प्रदूषण, वाहनों से होने वाला प्रदूषण, पराली की समस्या, जगह-जगह जलाए जाने वाला कूड़ा, औद्योगिक प्रदूषण आदि शामिल है। सरकार ने ग्रीन वॉर रूम एवं ग्रीन दिल्ली एप बनाया है। इसको और अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है। ताकि हम और बेहतर तरीके से लोगों के साथ संवाद कर पाएं और उनकी शिकायतों पर उचित समय में कार्रवाई हो सकें।

हॉट स्पॉट पर रहेगा फोकस
पर्यावरण मंत्री राय ने कहा कि सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से निपटने के लिए हॉट स्पॉट पर मुख्य फोकस रहेगा। दिल्ली के वो इलाके हैं, जहां लोगों को सबसे ज्यादा प्रदूषण का शिकार होना पड़ता है। रियल टाइम अपोर्शनमेंट स्टडी के द्वारा रियल टाइम प्रदूषण से संबंधित कारणों का पता करना, हरित क्षेत्र बढ़ाना, पटाखों पर प्रतिबंध और ग्रेप का कार्यान्वयन आदि के इर्द-गिर्द winter action plan (ग्रीष्म कालीन योजना) बनाई जाएगी। इसके साथ हम जन जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देंगे। प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

21 अगस्त को होगी विशेषज्ञों से चर्चा
गोपाल राय ने कहा कि मुख्य फोकस बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करने के लिए 21 अगस्त को पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ सेव एनवायरनमेंट राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस कांफ्रेंस का मुख्य मकसद दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ इस जंग में बेहतर कार्य योजना का निर्माण करना है। सभी पर्यावरण विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर winter action plan बनाया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस सेव एनवायरनमेंट राउंड टेबल कांफ्रेंस के विशेषज्ञों के सुझावों पर दिल्ली सरकार प्रदूषण के स्रोतों को नियंत्रण करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकेगी। इससे दिल्ली के प्रदूषण के विभिन्न कारकों की पहचान करने और उनको दूर करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - August 2, 2024 | 2:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement