facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Diwali 2024: श्रीनगर के लाल चौक पर भव्य तरीके से मनाई गई दिवाली

Advertisement

श्रीनगर के केंद्र में स्थित लाल चौक दिन के समय पर्यटकों से गुलजार रहा और, शाम को जीवंत हो गया तथा पूरा बाजार दिवाली की वजह से रोशनी से जगमगा उठा।

Last Updated- November 01, 2024 | 6:59 AM IST
Diwali 2024
Diwali celebrations at Srinagar's Lal Chowk (ANI)

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मशहूर लाल चौक पर स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के पास बृहस्पतिवार को पहली बार भव्य तरीके से दिवाली मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने दीये जलाए।

श्रीनगर के केंद्र में स्थित लाल चौक दिन के समय पर्यटकों से गुलजार रहा और, शाम को जीवंत हो गया तथा पूरा बाजार दिवाली की वजह से रोशनी से जगमगा उठा। यहां भी दिवाली के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के केंद्र में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर भव्य तरीके से दिवाली मनाई गई है।

गुजरात के राजकोट से आई पर्यटक रश्मि ने कहा, ‘‘मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। यहां का माहौल बहुत बढ़िया है। मैंने ऐसा उत्सवी माहौल कहीं नहीं देखा।’’ एक अन्य पर्यटक मनीष ने कहा, ‘‘हम कश्मीर के लोगों के आभारी हैं जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हमारे जश्न में शामिल हुए।’’

समारोह को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 6:59 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement