facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Economic Survey 2024: भारत का ओवरटाइम वेतन प्रीमियम प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा

Advertisement

ओवरटाइम प्रीमियम दर सामान्य से अधिक घंटे काम करने के लिए नियमित वेतन से अधिक भुगतान की जाने वाली पगार की दर है।

Last Updated- July 22, 2024 | 9:27 PM IST
भारत का ओवरटाइम वेतन प्रीमियम प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा, Economic Survey 2024: India's overtime pay premium higher than competitors

Economic Survey 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2023-24 में बताया गया कि अधिकांश देशों की तुलना में भारत में ओवरटाइम वेतन प्रीमियम अधिक है। देश में ओवरटाइम प्रीमियम दर 100 फीसदी है। ओवरटाइम प्रीमियम दर सामान्य से अधिक घंटे काम करने के लिए नियमित वेतन से अधिक भुगतान की जाने वाली पगार की दर है।

दूसरी ओर, चीन, वियतनाम और अमेरिका जैसे देशों में ओवरटाइम प्रीमियम दर महज 50 फीसदी है। हालांकि, समीक्षा में कहा गया है कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि में बाधा उत्पन्न होने की आशंका है क्योंकि उत्पादन को कम ओवरटाइम लागत वाले देशों में ले जाना पसंद किया जाएगा।

अन्य अर्थव्यवस्थाओं में ऐसा कोई कानून नहीं है जो कर्मचारियों और नियोक्ताओं को इस बारे में मोलभाव करने की अनुमति देता हो। भारत में ओवरटाइम सहित प्रतिदिन 10.5 घंटे काम करने की सीमा है। यह बांग्लादेश में 11 घंटे और वियतनाम में करीब 12 घंटे है। इसके विपरीत, चीन में ऐसी कोई सीमा नहीं है।

कोई नियोक्ता कम ओवरटाइम प्रीमियम दर वाले देश से श्रमिकों की नियुक्ति कर सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि नई श्रम संहिताएं कई समस्याओं को दूर करती हैं, लेकिन कुछ राज्यों ने अभी तक इसे लागू नहीं किया है। श्रम कानूनों को विनिर्माण क्षेत्र में आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए बेहतर परिणाम प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहनों का पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा 2019 में कराए गए अध्ययन ‘ओवरटाइम कार्य: सामग्री और प्रारंभिक अनुभवजन्य विश्लेषण की समीक्षा’में डोमिनिक एंक्सो ओर मैट्टियास कार्लसोसोन ने निष्कर्ष निकाला कि ऊंची ओवरटाइम दर कर्मचारियों को ज्यादा घंटे काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन ऊंचे वेतन और सख्त नियमों को देखते हुए ओवरटाइम के लिए नियोक्ता की तरफ से मांग कम होने की आशंका रहती है।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 9:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement