facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED ने सुप्रीम कोर्ट में किया CM केजरीवाल की जमानत का विरोध; कहा- चुनाव प्रचार का अधिकार न तो मौलिक, न ही संवैधानिक

Advertisement

ED ने कहा कि केजरीवाल ही नहीं, चुनाव लड़ने वाले किसी भी उम्मीदवार को हिरासत में होने पर अपने खुद के प्रचार के लिए भी अंतरिम जमानत नहीं दी जाती है।

Last Updated- May 10, 2024 | 12:51 AM IST
Kejriwal

CM Kejriwal interim bail: केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) ने आज मुख्यमंत्री केजरीवाल की अंतरिम जमानत का फिर से विरोध किया है। ED ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि केजरीवाल का चुनाव प्रचार का अधिकार न तो मौलिक अधिकार (Fundamenta Right) है और न ही संवैधानिक अधिकार (Constitutional Right) है। ED ने कहा कि यह कानूनी अधिकार (legal right) भी नहीं है।

ED ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक नए हलफनामे (fresh affidavit ) में कहा कि अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई।

ED ने कहा- चुनाव लड़ने वाले किसी उम्मीदवार को नहीं मिलती जमानत

केजरीवाल की याचिका के विरोध में ED ने कहा कि केजरीवाल की ही अकेले बात नहीं है, यहां तक कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को हिरासत में होने पर अपने खुद के प्रचार के लिए भी अंतरिम जमानत नहीं दी जाती है। ED ने इससे पहले भी सुनवाई के दौरान कहा था कि किसी भी राजनेता को विशेष तमगा नहीं देना चाहिए और उसे एक आम नागरिक की तरह ही सुविधाएं मिलनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर 10 मई को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट कल यानी 10 मई को फिर से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच मामले की सुनवाई करेगी।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम केजरीवाल को इस बार सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में अंतरिम जमानत मिल सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि 7 मई को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ED के जवाब से संतुष्ट नहीं था और अंतरिम जमानत की ओर संकेत दिया था।

जस्टिस खन्ना ने कहा था कि उनकी बेंच सीएम केजरीवाल की जमानत पर अंतरिम आदेश शुक्रवार को सुनाएगी। गिरफ्तारी को चुनौती देने से संबंधित मुख्य मामले पर भी उसी दिन सुनवाई की जाएगी।

बता दें सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी। दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में सीएम केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में कैद हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। उनपर कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ED का मानना है कि वे 100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में संलिप्त थे।

Advertisement
First Published - May 9, 2024 | 5:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement