facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Farmers Protest: किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली में बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर अपनी मांगें स्वीकार करने के लिए दबाव डालने के लिए "दिल्ली चलो" का आह्वान किया है।

Last Updated- February 17, 2024 | 2:29 PM IST
Vegetables from Pilibhit

पंजाब-हरियाणा की सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) के कारण सप्लाई चेन बाधित होने की वजह से दिल्ली में सब्जियों की कीमतें बढ़ सकती हैं। बता दें कि किसानों का विरोध प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब से सप्लाई की समस्या के कारण पिछले 15 दिनों में गाजर की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही विरोध प्रदर्शन के कारण होने वाले व्यवधान से अन्य सब्जियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अन्य सब्जियों की कीमतों पर अब तक कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर अपनी मांगें स्वीकार करने के लिए दबाव डालने के लिए “दिल्ली चलो” का आह्वान किया है।

पंजाब के किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च शुरू किया, लेकिन पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारी किसान मंगलवार, 13 फरवरी को मार्च की शुरुआत के बाद से सीमा बिंदुओं पर डेरा डाले हुए हैं।

ये पढ़े: Farmers Protest: MSP के अलावा Loan waiver की भी मांग कर रहे हैं किसान, समझे आसान भाषा में इसका मतलब

दिल्ली के कई बॉर्डर सील

किसानों का ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का आज यानी शनिवार को पांचवां दिन है। किसान पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर डटे हुए हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के कई बॉर्डर को सील कर दिया गया है। साथ ही किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स, कंक्रीट ब्लॉक, लोहे की कीलें और कंटेनरों की दीवार लग रखी हैं।

इस आंदोलन में किसानों ने सरकार के सामने न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (Minimum Support Price-MSP) की गारंटी के अलावा कई और मांगे भी रखी हैं, जिसमें ऋण माफी (Loan Waiver)भी शामिल है।

MSP का मतलब?

आसान भाषा में बताएं तो MSP का मतलब है न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), जो कि फसल की एक गारंटीड प्राइस होती है, जो किसान को मिलती है। इसमें फसल की बुआई के दौरान उसकी न्यूनतम कीमत फिक्स कर दी जाती है। वहीं, अगर फसल की कीमत बाजार के हिसाब से कम हो जाती है तो भी केंद्र सरकार एमएसपी पर ही किसानों से फसल खरीदती है जिससे कि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके।

ये पढ़े: Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों पर राजनाथ सिंह और अर्जुन मुंडा ने की चर्चा

बता दें कि केंद्र सरकार हर साल खरीफ और रबी सीजन (Kharif and Rabi season) से पहले ही 24 फसलों के लिए एमएसपी जारी करती है। यह सूची कृषि लागत और मूल्य आयोग यानी CACP की सिफारिशों के आधार पर जारी की जाती है। बता दें कि पहली बार एमएसपी रेट 1966-67 में लागू की गई थी।

First Published - February 17, 2024 | 2:29 PM IST

संबंधित पोस्ट