facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FTA: 10 जुलाई को ब्रिटेन पहुंचेंगे पीयूष गोयल, फ्री ट्रेड वार्ता की प्रगति की समीक्षा करेंगे

Advertisement

गोयल FTA के सदस्य देशों स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लीकटेंस्टीन के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी करार (TEPA) को लेकर भी बैठक करेंगे।

Last Updated- July 09, 2023 | 4:39 PM IST
चीनी निवेश पर सरकार के रुख में बदलाव नहीं, इकनॉमिक सर्वे एक स्वतंत्र रिपोर्ट: पीयूष गोयल, No rethinking on support for Chinese for investments in India: Piyush Goyal
BS

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा और मुक्त व्यापार समझौता (FTA) वार्ता की प्रगति की समीक्षा के लिए दो दिन की यात्रा पर 10 जुलाई को ब्रिटेन जा रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

गोयल की ब्रिटेन यात्रा FTA वार्ता पर केंद्रित

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि मंत्री की यह यात्रा यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के सदस्य देशों के मंत्रियों के साथ व्यापार समझौते पर प्रगति की चर्चा के अलावा भारत और ब्रिटेन के बीच चल रही FTA वार्ता पर केंद्रित होगी। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जबकि भारत और ब्रिटेन दोनों अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार करने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं।

Also read: अभी नहीं खोलूंगा अपने पत्ते…भारत के साथ FTA पर ब्रिटेन के मंत्री ने दिया ये बयान

इसमें कहा गया है, ‘FTA वार्ता के गति पकड़ने के साथ इस यात्रा का उद्देश्य बातचीत को तेजी से आगे बढ़ाना और एक ऐसे व्यापक और परस्पर लाभ के करार का रास्ता तैयार करना है जिससे आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिले और दोनों राष्ट्रों के संबंध और मजबूत हो सकें।’

बैठकों में सहयोग बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर

अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान गोयल की ब्रिटिश समकक्षों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। इनमें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री के अलावा विभिन्न क्षेत्रों और उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसमें कहा गया है, ‘ये बैठकें FTA वार्ता की प्रमुख प्राथमिकताओं और उद्देश्यों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेंगी। इसमें व्यापार अड़चनों को दूर करना, निवेश को बढ़ावा देना और प्रौद्योगिकी, इनोवेशन और बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Also read: FTA में दबाव में आ सकता है ब्रिटेन, यूके की संसदीय समिति ने दी चेतावनी

इसके अलावा वह FTA के सदस्य देशों स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लीकटेंस्टीन के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ व्यापक आर्थिक भागीदारी करार (TEPA) को लेकर भी बैठक करेंगे। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार करार को लेकर बातचीत 13 जनवरी, 2021 को शुरू हुई थी। इस साल जून तक दोनों देशों के बीच वार्ता के 10 दौर पूरे हो चुके हैं। दोनों ही देश इस वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement