facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20: वित्तीय अपराधों से निपटने के वैश्विक ढांचे की मजबूती जरूरी – FM Sitharaman

Advertisement

भारत 18 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के क्षेत्रीय परिसर में दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए कर और वित्तीय अपराध जांच पर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा।

Last Updated- July 17, 2023 | 9:26 AM IST
Set goals for the success of the G20 Presidency

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने रविवार को वित्तीय अपराधों, धन शोधन से निपटने और क्रिप्टो मुद्राओं सहित विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए वैश्विक ढांचे को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने ‘कर चोरी, भ्रष्टाचार और धन शोधन से निपटने पर जी20 की उच्च स्तरीय कर संगोष्ठी’ को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि जी20 (G20) कानून प्रवर्तन क्षमता को बढ़ाने में विभिन्न देशों की सहायता जारी रखेगा। सीतारमण ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता के तहत भारत ने ओईसीडी के सहयोग से दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कर और वित्तीय अपराध जांच की क्षमता विकसित करने का बीड़ा उठाया है।

ये भी पढ़ें : DLI Scheme 2.0: चिप डिजाइन फर्मों में हिस्सेदारी ले सकती है सरकार

भारत ने 18 जुलाई को नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के क्षेत्रीय परिसर में दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए कर और वित्तीय अपराध जांच पर एक पायलट शुरू करने का निर्णय लिया है।

इस पायलट का आयोजन ओईसीडी के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी20 ने वैश्विक कर, भ्रष्टाचार विरोधी और मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी ढांचे में कई सुधारों को आगे बढ़ाने में मदद की है। इससे वित्तीय अपराधों के लिए अधिक व्यापक नजरिया अपनाने में मदद मिली है।

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 9:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement