facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन का आगाज, भारत पहुंचे विदेशी महमान

Advertisement

जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा नई दिल्ली पहुंचे।

Last Updated- September 09, 2023 | 10:09 AM IST
G20 Summit

G20 Summit: जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई नेता शुक्रवार को ही सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आ गए थे। सभी नेताओं का हवाई अड्डे पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया और वे शनिवार को शिखर सम्मेलन परिसर ‘भारत मंडपम’ में एकत्रित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि वह उनसे हाल में जोहानिसबर्ग में मिले थे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे जी20 शिखर सम्मेलन में उनसे (लूला डा सिल्वा) फिर से मिलने का मौका पाकर खुशी हुई। विभिन्न विषयों पर उनके विचारों को जानने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं।’’

जी20 नेता यहां 9-10 सितंबर को समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत जी20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद ब्राजील यह जिम्मेदारी संभालेगा।

जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, करेंगे विश्व नेताओं का स्वागत

Advertisement
First Published - September 9, 2023 | 10:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement