facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gyanvapi row: जुमे की नमाज के बाद फिर शुरू हुआ ASI का सर्वे

Advertisement

ASI की 43 सदस्यीय एक टीम सुबह करीब सात बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई और काम शुरू किया। सर्वे का काम पांच-छह दिनों तक चलने की संभावना है।

Last Updated- August 04, 2023 | 3:36 PM IST
Gyanvapi row

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह शुरु किया। इस सर्वेक्षण का मकसद यह पता लगाना है कि क्या मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर के ऊपर किया गया है।

जुमे की नमाज के कारण सर्वे का काम दोपहर 12 से 2 बजे तक रोका गया

ज्ञानवापी मस्जिद 17वीं शताब्दी की है। जुमे की नमाज के कारण सर्वे का काम दोपहर 12 से दो बजे तक के लिए रोका गया। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बताया कि ASI की 43 सदस्यीय एक टीम सुबह करीब सात बजे ज्ञानवापी परिसर में दाखिल हुई और काम शुरू किया। सर्वे का काम पांच-छह दिनों तक चलने की संभावना है।

Also read: Modi Surname Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक

यादव ने बताया कि इस अवधि के दौरान मामले में वादी लक्ष्मी सिंह, सीता साहू, रेखा पाठक और मंजू व्यास अपने वकीलों के साथ ASI टीम के साथ मौके पर मौजूद रहेंगी। मामले की एक अन्य वादी राखी सिंह शुक्रवार को सर्वेक्षण में उपस्थित नहीं थीं, उनके वकील मौजूद थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

ASI की टीम के साथ सर्वे के लिए परिसर में मौजूद हिंदू पक्ष के ही एक अन्य अधिवक्ता सुभाष चतुर्वेदी ने बताया, ‘ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज की वजह से सर्वेक्षण का कार्य दोपहर 12 से दो बजे तक के लिए रोका गया। दो बजे के बाद काम फिर शुरू होगा।’

मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे से अलग रहने का फैसला किया

सर्वे के दौरान हिंदू याचिकाकर्ताओं के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे से अलग रहने का फैसला किया है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुस्लिम पक्ष के वकील इस सर्वे में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि मुसलमानों की तरफ से उच्चतम न्यायालय में इस सर्वे के निर्णय को पहले ही चुनौती दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘उच्च न्यायालय ने बिना तोड़ फोड़ किए ASI को ज्ञानवापी मस्जिद का साइंटिफिक सर्वे का आदेश दिया है। अंजुमन इंतज़ामिया मसाजिद ने कल ही सर्वोच्च न्यायालय में इस आदेश के विरुद्ध अपील कर दी थी जिसकी आज सुनवाई होनी है। इसकी सूचना हमने वाराणसी के उच्च अधिकारियो को दे दी थी।’

Also read: Money laundering: YES Bank के फाउंडर को राहत नहीं, SC ने खारिज की राणा कपूर की जमानत अर्जी

ASI की टीम ने 24 जुलाई को भी ज्ञानवापी परिसर का किया था सर्वे

यासीन ने कहा, ‘हमारा अनुरोध था कि शीर्ष अदालत के आदेश तक सर्वे स्थगित रखा जाए। दिल्ली से हमारे अधिवक्ता ने भी इसी आशय का पत्र भी यहां के अधिकारी को भेजा था लेकिन उसका जवाब नहीं मिलने पर कमेटी ने देर रात बैठक करके तय किया कि वह इस सर्वे से विरत रहेगी।’

इससे पहले, वाराणसी की जिला अदालत के निर्णय के बाद ASI की टीम ने पिछली 24 जुलाई को भी ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम शुरू किया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने इस सर्वे पर तत्काल रोक लगा दी थी और मामले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष रखने को कहा था।

उच्च न्यायालय ने तीन अगस्त को फैसला सुनाते हुए मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। मुस्लिम पक्ष ने उच्च न्यायालय के निर्णय को गुरुवार को ही उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे दी है। मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में है।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement