facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Heat wave: दिल्ली में गर्मी से लोगों के हाल बुरे, नजफगढ़ में 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

Advertisement

भीषण गर्मी का निवासियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और विशेषज्ञ इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ने का कारण हरियाली की कमी और सीधी धूप बता रहे हैं।

Last Updated- May 28, 2024 | 6:37 PM IST
Heatwave Weather update today

दिल्ली में तापमान बढ़ने के साथ ही नजफगढ़ और मुंगेशपुर जैसे कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और हर रोज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी का निवासियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और विशेषज्ञ इन क्षेत्रों में तापमान बढ़ने का कारण हरियाली की कमी और सीधी धूप बता रहे हैं।

सोमवार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है। मुंगेशपुर मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। सभी मौसम केंद्रों में इन क्षेत्रों में दैनिक आधार पर सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। राजधानी मंगलवार को रेड अलर्ट पर रही और यहां पिछले तीन दिनों से लू चल रही है।

स्काईमेट वेदर में मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष, महेश पलावत ने स्थिति की व्याख्या करते हुए कहा, “खाली भूमि वाले खुले क्षेत्रों में, विकिरण अधिक होता है। सीधी धूप और छाया की कमी इन क्षेत्रों को असाधारण रूप से गर्म बनाती है।”

पलावत ने बताया कि हवा की दिशा भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा, “जब पश्चिम से हवा चलती है, तो यह इन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि ये बाहरी इलाके हैं, इसलिए यहां तापमान तेजी से बढ़ता है।” उन्होंने कहा कि तापमान 46 या 46.5 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और 47 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन सफदरजंग जैसे मानक स्टेशन में, जहां से हम राजधानी का मानक तापमान मापते हैं, वहां 49 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंचेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ जैसी जगहों पर कई कारणों से तापमान में तेज वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि बाहरी इलाके राजस्थान से गर्म हवाओं की चपेट में आने वाला पहला क्षेत्र है। उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की आशंका है।

दिल्ली के कुछ हिस्से विशेष रूप से इन गर्म हवाओं के जल्दी आने के प्रति संवेदनशील हैं, जिससे पहले से ही गंभीर स्थिति और खराब हो रही है। मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ जैसे इलाके गर्म हवाओं का सबसे पहले सामना करते हैं। एक अन्य मौसम विशेषज्ञ चरण सिंह ने कहा कि खुले क्षेत्र और बंजर भूमि बढ़ते विकिरण के कारण उच्च तापमान में योगदान दे रहे हैं।

नजफगढ़ के राजीव विहार के निवासी राकेश कुमार ने कहा कि उच्च तापमान और गर्म, शुष्क हवा क्षेत्र के लोगों को बीमार कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं हर रोज अपनी बाइक से मध्य दिल्ली आता-जाता हूं। सभी सावधानियां बरतने के बावजूद, मुझे लू लगने के कारण तेज बुखार और शरीर में दर्द हो गया है।”

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित एलएनजेपी अस्पताल में लू के कारण प्रभावित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। लोक नायक अस्पताल की डॉ. रितु सक्सेना ने कहा, “हमने इस सप्ताह गर्मी से प्रभावित कई मरीज देखे हैं। अकेले कल, हमारे पास लगभग 10 मरीज आए जो लू से प्रभावित थे।”

बुखार, सिरदर्द, उल्टी और बेहोशी जैसे लक्षण आम हैं। उन्होंने यह भी सलाह दी कि लोगों को खासकर उस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए जब गर्मी चरम पर होती है और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। मौसम अधिकारियों ने यह भी कहा कि राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू चलेगी जिसके बाद उत्तर भारत में एक नया मौसम विक्षोभ आएगा, जिसका असर राजधानी पर भी पड़ेगा।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 6:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement