facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Heatwave in India: दिल्ली में पारा 50 डिग्री के करीब, राजधानी में भीषण गर्मी की वजह क्या है?

Heatwave in India: मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा है।

Last Updated- May 29, 2024 | 3:36 PM IST
Heatwave in India- भारत में गर्मी की लहर
गर्मी से बचने के लिए जयपुर में लोग दुपट्टों का इस्तेमाल करते हुए, यह सोमवार, 27 मई, 2024 की फोटो है। (Photo: PTI)

दिल्ली में मंगलवार को गर्मी का कहर जारी रहा। तीनों मौसम केंद्रों पर तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर के सफदरजंग स्थित आधिकारिक मौसम केंद्र पर तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन बाहरी इलाकों मुंगेशपुर, नरेला और नांगलोई में पारा 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ गया।

मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा है। वहीं नांगलोई में 49.8 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा और पूसा में 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लू, डिहाइड्रेशन और दिल की परेशानी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं।

दिल्ली में तापमान इतना क्यों बढ़ रहा है?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं दिल्ली में तेज गर्मी का मुख्य कारण हैं। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि, “खुले इलाकों में जहां खाली जमीन होती है और छाया नहीं होती, वहां सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, जिससे ये इलाके बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं।”

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि, “दिल्ली के कुछ इलाके, खासकर मुंगेशपुर, नरेला और नांगलोई, सबसे पहले इन गर्म हवाओं का सीधा असर झेलते हैं, जिससे वहां का मौसम और भी ज्यादा गंभीर हो जाता है।”

गर्मी की लहर को कैसे मापा जाता है?

भारत सरकार के अनुसार, किसी इलाके में हीटवेव की घोषणा तब की जाती है, “जब लगातार दो या उससे ज्यादा दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से हटकर 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रहता है।” भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, “यदि मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा, समुद्री इलाकों में 37 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो जाए और ये तापमान लगातार दो या उससे ज्यादा दिनों तक बना रहे, तो हीटवेव की घोषणा की जाती है।”

आज 29 मई के लिए IMD का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली के अलावा, मंगलवार को बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी इस मौसम में अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इन हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब, यूपी और अन्य उत्तर भारतीय शहरों में 29 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है।

First Published - May 29, 2024 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट