facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में भारी बारिश का कहर, कोचिंग सेंटर में जलभराव से 3 स्टूडेंट्स की मौत

Advertisement

Delhi rains: दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश के बाद एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे तीन छात्राओं की डूबने से मौत हो गई।

Last Updated- July 28, 2024 | 9:05 AM IST
Delhi old rajendra nagar coaching
Visual from the spot (ANI)

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई है। लापता छात्र का शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़ गई है। NDRF की टीम ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। दिल्ली सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश के बाद एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे तीन छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पंपों की मदद से बेसमेंट में भरे पानी को निकाला जा रहा है।

सूचना के अनुसार, दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को शाम सात बजे के आसपास यह खबर मिली कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्र फंसे हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि पानी भरने से दो छात्राओं की मौत हो गई है जबकि एक छात्र लापता है। इस घटना से नाराज छात्र एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को कल शाम सात बजे के करीब सूचना मिली थी कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्र फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बेसमेंट में एक पुस्तकालय था, जहां कई स्टूडेंट्स मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि अचानक बेसमेंट में पानी भरने लगा, जिससे फंसे हुए स्टूडेंट्स को बाहर निकालने के लिए रस्सियों का उपयोग किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने के कारण वहां रखा फर्नीचर तैरने लगा, जिससे बचाव अभियान में बाधा आई।

इस सप्ताह की शुरुआत में ही मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में भारी बारिश के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले 26 वर्षीय एक अभ्यर्थी की करंट लगने से मौत हो गई, जब उसने बिजली प्रवाहित हो रहे एक लोहे के गेट को छू लिया।

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि 18 लोग अभी भी बेसमेंट में फंसे हुए हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि छात्रों को बचाने के लिए गोताखोरों को बुलाना पड़ा। उन्होंने कहा, “पिछले एक हफ्ते से स्थानीय लोग आप विधायक दुर्गेश पाठक से नाले की सफाई की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस घटना के लिए अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक और आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।”

 

Advertisement
First Published - July 28, 2024 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement