facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के T1 का बाहरी हिस्सा हुआ प्रभावित

Advertisement

दिल्ली में देर रात 2 बजे के आसपास 30 से 45 मिनट के थोड़े वक्त में ही 80 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश हुई और हवा की गति 70-80 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा थी।

Last Updated- May 26, 2025 | 9:08 AM IST
दिल्ली एयरपोर्ट की बत्ती गुल, बोर्डिंग और चेक-इन सेवाएं प्रभावित; यात्रियों के छूटे पसीने, Power outage at Delhi airport, boarding, and check-in facilities affected

रविवार तड़के भयंकर तूफान और भारी बारिश के कारण दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का कामकाज ठप हो गया। इस वजह से 49 उड़ानों की दिशा बदलनी पड़ी और करीब 650 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। साथ ही, टर्मिनल 1 के आगमन क्षेत्र का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिनमें आगमन क्षेत्र में ऊपरी हिस्से में लगे फैब्रिक का हिस्सा फटता हुआ और पानी अंदर आता हुआ दिख रहा था। यह घटना पिछले साल 28 जून, 2024 को उसी टर्मिनल पर एक स्टील और कंक्रीट की छत गिरने की घटना के लगभग एक साल बाद हुई है, जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा नियुक्त एक पैनल की जांच में छत गिरने का कारण डिजाइन में खामी, खराब कारीगरी और पर्याप्त रखरखाव न किया जाना बताया गया था।

हवाईअड्डे का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने रविवार को बताया कि शहर में देर रात 2 बजे के आसपास 30 से 45 मिनट के थोड़े वक्त में ही 80 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश हुई और हवा की गति 70-80 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा थी। भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के सफदरजंग स्टेशन ने रात 11:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच 81.2 मिमी बारिश और 82 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं दर्ज कीं।

डायल ने कहा, ‘अचानक अधिक मात्रा में बारिश होने के कारण आईजीआई हवाईअड्डे और उसके आसपास अस्थायी रूप से पानी जमा हो गया, जिससे हवाईअड्डे का कामकाज थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुआ। अत्यधिक पानी जमा होने से रोकने के लिए, चरम स्थितियों के लिए ही किए गए उपाय के तहत टी1 आगमन क्षेत्र में लगे बाहरी कपड़े वाले हिस्से में दबाव दिखा हालांकि उसके कारण ही पानी निकालने में मदद मिली।’

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement