facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हीमोफीलिया की रोकथाम के लिए राज्यों से बातचीत कर रही HHCN

Advertisement

भारत में विश्व के दूसरे सर्वाधिक ‘हीमोफीलिया ए’ (खून के थक्के जमाने वाली प्रोटीन 8 की कमी) के 1,36,000 मरीज हैं।

Last Updated- April 21, 2024 | 10:41 PM IST
हीमोफीलिया की रोकथाम के लिए राज्यों से बातचीत कर रही HHCN, HHCN engages with states to boost preventive care for treating Haemophilia

हीमोफीलिया देखभाल के विशेषज्ञों के पंजीकृत निकाय ‘हीमोफीलिया ऐंड हेल्थ क्लेक्टिव ऑफ नार्थ’ (एचएचसीएन) इस रोग की रोकथाम की मानक प्रक्रिया अपनाने के लिए कई राज्य सरकारों से विचार-विमर्श करेगा।

इस निकाय के अधिकारी ने बताया कि एचएचसीएन भारत में ‘हीमोफीलिया ए’ के मरीजों की मानक प्रक्रिया अपनाने के लिए आवाज उठाएगा। उन्होंने बताया, ‘इन मरीजों को मदद मुहैया कराने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों से बातचीत की जाएगी।’

हीमोफीलिया जेनेटिक विलक्षण खून बहने का रोग है। इस रोग में शरीर से खून निकलने पर उसका थक्का नहीं जम पाता है और चोट या सर्जरी होने की स्थिति में निरंतर रक्त स्राव होता रहता है।

भारत में विश्व के दूसरे सर्वाधिक ‘हीमोफीलिया ए’ (खून के थक्के जमाने वाली प्रोटीन 8 की कमी) के 1,36,000 मरीज हैं।

नोएडा के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीच्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के पेड्रियाटिक हीमोटोलॉजी – ऑन्कोलॉजी की सहायक प्रोफेसर व प्रमुख डॉ. नीता राधाकृष्णन ने बताया कि इन मरीजों के कारण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इन मरीजों को बार-बार खून निकलने के कारण स्कूल या कार्यस्थल से अवकाश लेना पड़ता है। भारत के सकल घरेलू उत्पाद पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement