facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24 में 13,000 किमी तक होगा हाईवे निर्माण, लक्ष्य के करीब पहुंचने का अनुराग जैन ने बताया प्लान

Advertisement

सड़क निर्माण 13,300 किलोमीटर तक पहुंच सकती है, लेकिन आम चुनाव के पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने से भी कुल मिलाकर निर्माण गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

Last Updated- February 23, 2024 | 10:39 PM IST
Highways

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को कहा कि इस वित्त वर्ष के अंत तक देश में कुल मिलाकर राजमार्ग निर्माण करीब 12,000 से 13,000 किलोमीटर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस साल के शुरुआत में सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया था, उसकी तुलना में कुल मिलाकर निर्माण कम है, लेकिन क्षमता बढ़ाने और मौजूदा राजमार्गों को चौड़ा करके 4 लेन करने का काम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है। मंत्रालय ने 2023-24 में 13,800 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा था।

जैन ने कहा कि मॉनसून का वक्त बढ़ने के बावजूद मासिक सड़क निर्माण सकारात्मक संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की कड़ी समीक्षा प्रक्रिया, फॉलो अप के लिए राज्य सरकारों के साथ बैठकें करने की वजह से संभवतः निर्माण थोड़ा सुस्त हुआ है, लेकिन इससे देश भर में सड़क की गुणवत्ता सुधरी है।

जैन ने कहा, ‘दिसंबर 2023 से निर्माण की रफ्तार तेज हुई है, जो अब जनवरी में नजर आ रही है। हर साल की तरह इन अंतिम तीन महीनों में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य होता है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इन दो महीनों (फरवरी-मार्च) में 4,500 से 5,000 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। ’

उन्होंने कहा कि यह एक आशावादी परिदृश्य है। सड़क निर्माण 13,300 किलोमीटर तक पहुंच सकती है, लेकिन आम चुनाव के पहले आदर्श आचार संहिता लागू होने से भी कुल मिलाकर निर्माण गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

जैन ने अपने दिल्ली कार्यालय में बातचीत करते हुए कहा, ‘इस साल हमने सबसे ज्यादा 4 लेन और हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल सड़क निर्माण किया है। कुल मिलाकर सड़क निर्माण भले ही सर्वाधिक स्तर पर नहीं है, लेकिन अगर आप चौड़ीकरण और रफ्तार के मामले में सड़क की गुणवत्ता के हिसाब से देखें तो यह निर्माण सर्वाधिक स्तर पर है।’

सचिव ने इससे पहले बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा था कि राजमार्ग को लेकर अब किलोमीटर ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement