facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाईवे का सफर हुआ महंगा, सरकार ने Toll Tax की कीमतों में किया इजाफा

Advertisement

हर साल संशोधित दर को एक अप्रैल से लागू किया जाता है लेकिन इस बार आम चुनावों की प्रक्रिया जारी रहने से इसे टाल दिया गया था।

Last Updated- June 03, 2024 | 5:56 PM IST
GPS टोल प्रणाली में अपना लाभ देख रहीं बीमा कंपनियां, Insurance companies are seeing their profit in GPS toll system

देश भर के नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को अब बढ़ी हुई दर के साथ टोल चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सोमवार से टोल फीस (Toll Tax) में औसतन पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

एनएचएआई (NHAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि टोल शुल्क में यह बढ़ोतरी प्राधिकरण की सालाना प्रक्रिया का हिस्सा है। इस प्रक्रिया के तहत एनएचएआई कई मापदंडों को ध्यान में रखते हुए टोल की नई दरों की गणना करता है।

चुनाव के कारण देरी से लागू हुई नयी दरें

हर साल संशोधित दर को एक अप्रैल से लागू किया जाता है लेकिन इस बार आम चुनावों की प्रक्रिया जारी रहने से इसे टाल दिया गया था। इस बार टोल शुल्क (Toll Fees) में औसत पांच ​​प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

कंस्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित इन्फ्लेशन में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए टोल शुल्क में हर साल संशोधन किया जाता है। अधिकारी ने कहा कि टोल का संशोधित उपयोगकर्ता शुल्क सोमवार से लागू हो गया है। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले मोटर चालकों को अब अपनी सड़क यात्रा के लिए टोल केंद्रों पर अधिक पैसे चुकाने होंगे।

दिल्ली-लखनऊ मार्ग से अक्सर यात्रा करने वाले विज्ञापन पेशेवर अंकुर सक्सेना ने कहा, ‘‘वाहन ईंधन की लागत पहले से ही अधिक थी। अब टोल दरों में बढ़ोतरी से लोगों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करना और भी महंगा हो जाएगा।’’

नेशनल हाईवे नेटवर्क में करीब 855 टोल प्लाजा

राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर लगभग 855 टोल प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 के अनुरूप उपयोगकर्ता शुल्क लगाया जाता है। इनमें से लगभग 675 सार्वजनिक वित्तपोषित शुल्क प्लाज़ा हैं जबकि 180 प्लाजा का संचालन रियायती इकाइयां करती हैं।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 5:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement