facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindi@75: हिंदी के राजभाषा बनने के पूरे हो रहे 75 साल, गृह मंत्री अमित शाह हीरक जयंती समारोह को करेंगे संबोधित

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 सितंबर को भारत मंडपम में राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

Last Updated- September 13, 2024 | 7:52 PM IST
Manipur Violence: Shah's strict instructions for peace in Manipur, NPP withdraws support from BJP led government मणिपुर में शांति के लिए शाह के सख्त निर्देश, NPP ने भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस लिया

Hindi Rajbhasha address: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को यहां राजभाषा हीरक जयंती समारोह और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। हिंदी के राजभाषा बनने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 14-15 सितंबर को भारत मंडपम में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शाह इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करने के अलावा ‘राजभाषा भारती’ पत्रिका के हीरक जयंती विशेषांक का भी लोकार्पण करेंगे। वह राजभाषा गौरव और राजभाषा कीर्ति पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदी और भारतीय भाषाओं के विकास तथा उनके बीच बेहतर तालमेल पर निरंतर जोर देते रहे हैं।

गृह मंत्री ने वर्ष 2019 में देश के विभिन्न शहरों में बृहद स्तर पर हिंदी दिवस आयोजित करने की संकल्पना की थी। इसी संकल्पना को साकार करते हुए 2021 में वाराणसी में हिंदी दिवस और पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया। उसके बाद, 2022 में सूरत और 2023 में पुणे में हिंदी दिवस और क्रमश: दूसरा एवं तीसरा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में, हिंदी दिवस और चौथा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन इसलिए भी खास मायने रखता है कि राजभाषा विभाग इस अवसर को हीरक जयंती के रूप में मना रहा है।

हिंदी के राजभाषा बनने की 75 वर्ष की यात्रा ने न केवल कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए हैं बल्कि तकनीक के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति भी की है। दो दिवसीय चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में, 75 वर्षों में राजभाषा, जनभाषा और संपर्क भाषा के रूप में हिंदी की प्रगति पर गहन मंथन किया जाएगा।

इसके अलावा ‘भारत की सांस्कृतिक विरासत और हिंदी’ पर परिचर्चा होगी तथा तीन नये आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 पर भी एक सत्र होगा।

Advertisement
First Published - September 13, 2024 | 5:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement