facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

WTO बैठक में देशों के सकारात्मक सोच के साथ आने की उम्मीदः Piyush Goyal

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत को कभी भी व्यापार वार्ता में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका असर आने वाले कई वर्षों तक देश पर पड़ेगा।

Last Updated- February 23, 2024 | 3:43 PM IST
Piyush Goyal
Representative Image

भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) की अबू धाबी में होने वाली बैठक में शामिल होने वाले देशों के सकारात्मक रुख के साथ आने और विकासशील देशों की चिंताओं को सुने जाने की शुक्रवार को उम्मीद जताई।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यहां आयोजित ‘रायसीना डायलॉग’ परिचर्चा में शिरकत करते हुए कहा कि डब्ल्यूटीओ ने वैश्विक व्यापार के लिए मजबूत नियम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन इस संगठन में कई अहम समस्याएं भी हैं। डब्ल्यूटीओ के 164 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री 26 फरवरी से अबू धाबी में एकत्रित होंगे और कृषि, मत्स्य पालन सब्सिडी और ई-कॉमर्स व्यापार पर सीमा शुल्क पर रोक जैसे कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

गोयल ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि अन्य देश भी भारत की तरह सकारात्मक रुख के साथ बातचीत के लिए आएंगे। अन्य देश भी हमारी और अन्य कम विकसित एवं विकासशील देशों की चिंताओं को सुनने और समस्याओं का निष्पक्ष समाधान देने के लिए उत्सुक होंगे।” उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ ने अपनी तमाम खामियों एवं समस्याओं के बावजूद व्यापार के सशक्त नियम और व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस मंच पर सभी सदस्य देश व्यापार से संबंधित तमाम मुद्दों पर बातचीत या बहस करते हैं और उसका हल निकालते हैं।

विकसित देश डब्ल्यूटीओ में व्यापार और पर्यावरण, श्रम एवं एमएसएमई जैसे नए मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं भारत जैसे विकासशील देशों का कहना है कि मुद्दों पर चर्चा के लिए अन्य मंच भी मौजूद हैं। इसके साथ ही गोयल ने विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर जारी वार्ताओं के संदर्भ में कहा कि किसी समझौते के न्यायसंगत, संतुलित एवं उचित नहीं होने पर भारत उसमें कोई जल्दबाजी नहीं दिखाता है।

भारत इस समय ब्रिटेन, ओमान और चार देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ एफटीए को अंतिम रूप देने के करीब है। ईएफटीए में आइसलैंड, लिशटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में जमीनी हकीकत अब बदल गई है और इन समझौतों में भागीदार देशों की तरफ से की गई पेशकश भारत की तरफ से की जा रही पेशकश के मुकाबले ‘कुछ भी नहीं’ है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत को कभी भी व्यापार वार्ता में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसका असर आने वाले कई वर्षों तक देश पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, “कभी-कभी व्यापार वार्ता में समय लगता है क्योंकि दूसरे पक्षों को यह समझने में समय लगता है कि भारत में वास्तव में क्या हो रहा है, भारत की कहानी कैसे आगे बढ़ रही है, नया भारत कैसे उभर रहा है।”

First Published - February 23, 2024 | 3:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट