facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

HSBC Hurun Global Indians List : दुनिया में नंबर 1 भारतीय सीईओ बने सत्य नडेला, सुंदर पिचाई दूसरे स्थान पर

इस सूची में 12 महिलाओं के भी नाम हैं। इनमें वर्टेक्स फार्मास्युटिकल्स की रेशमा केवलरमणी शीर्ष स्थान पर हैं।

Last Updated- January 22, 2025 | 9:29 PM IST
HSBC Hurun Global Indians List: Satya Nadella becomes number 1 Indian CEO in the world, Sundar Pichai at second place दुनिया में नंबर 1 भारतीय सीईओ बने सत्य नडेला, सुंदर पिचाई दूसरे स्थान पर

HSBC Hurun Global Indians List : दुनियाभर के भारतीयों में माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्य अधिकारी सत्य नडेला चोटी पर हैं। पहली बार जारी की गई एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियन सूची 2024 में उन्हें शीर्ष स्थान पर रखा गया है। इस सूची में विश्व की सबसे मूल्यवान कंपनियों का नेतृत्व करने वाले 226 अधिकारियों को जगह दी गई है। नडेला के बाद दूसरे स्थान पर अल्फाबेट के मुख्य कार्य अधिकारी सुंदर पिचाई और यूट्यूब के मुख्य कार्य अधिकारी नील मोहन तीसरे स्थान पर हैं। हुरुन के मुताबिक, 400 लोगों पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर सूची तैयार की गई है और इसमें सूची में शामिल संपत्ति बनाने वाले भी शामिल हैं।

इन अधिकारियों के नेतृत्व वाली कंपनियों का संयुक्त मूल्य करीब 10 लाख करोड़ डॉलर है। सूची में शामिल कंपनियों को 29 नवंबर, 2024 तक उनके बाजार पूंजीकरण और गैर-सूचीबद्ध कंपनियों को उनके मूल्यांकन के आधार पर रखा गया है। सूची में उल्लेख किया गया है कि दुनियाभर में भारतीय मूल के अधिकारियों का दबदबा है।

सूची में शामिल 79 फीसदी लोग अमेरिका में रहते हैं। उसके पांच 5 फीसदी ब्रिटेन और चार फीसदी लोग संयुक्त अरब अमीरात में निवास करते हैं। सैन फ्रैंसिस्को में सबसे ज्यादा अधिकारी रहते हैं। उस शहर में 37 कंपनियों के शीर्ष अधिकारी रहते हैं। उसके बाद न्यूयॉर्क और पालो ऑल्टो, कैलिफोर्निया का स्थान है।

सूची में शामिल 57 फीसदी अधिकारी पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं। उसके बाद 41 फीसदी लोग पेशेवर और सिर्फ 2 फीसदी ही अधिकारी ऐसे हैं, जो उत्तराधिकारी हैं। पहली पीढ़ी के शीर्ष उद्यमियों में वर्कडे के अनिल भुसरी और फेयरफैक्स फाइनैंशियल होल्डिंग्स के प्रेमवत्स का भी नाम हैं। कम्यूर के 27 वर्षीय सह-संस्थापक तनय टंडन सबसे युवा उद्यमी हैं।

इस सूची में 12 महिलाओं के भी नाम हैं। इनमें वर्टेक्स फार्मास्युटिकल्स की रेशमा केवलरमणी शीर्ष स्थान पर हैं। उनके बाद अरिस्टा नेटवर्क्स की जयश्री उलाल और फैशन ब्रांड शनेल के वैश्विक मुख्य कार्य अधिकारी लीना नायर का नाम है, जिन्हें भारतीय मूल की सबसे प्रभावशाली महिला के तौर पर पहचाना जाता है। सर्वेक्षण के मुताबिक, दुनियाभर के भारतीयों में नडेला और पिचाई को सबसे प्रभावशाली बताया गया है और सर्वेक्षण में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने उनके लिए मतदान किया था।

UL Q3: हिंदुस्तान लीवर के प्रॉफिट ने लगाई 20% की छलांग, खर्च बढ़ा 270 करोड़, मुनाफा हुआ 2989 करोड़

HUL Q3: आइसक्रीम कारोबार पर कंपनी बोर्ड ने ले लिया बड़ा फैसला, पढ़िए सारा मामला

HUL Q3: बड़ी खबर! ब्यूटी ब्रांड Minimalist के अधिग्रहण को मिली कंपनी बोर्ड की मंजूरी; पढ़े, आगे क्या होगा…

First Published - January 21, 2025 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट