facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेयरी सेक्टर खुला तो 8 करोड़ किसान होंगे प्रभावित, ₹1 लाख करोड़ का होगा घाटा; SBI रिसर्च का खुलासा

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समझौते का खाका लगभग तैयार है, लेकिन कृषि और डेयरी उत्पादों को लेकर मतभेद अब भी बने हुए हैं।

Last Updated- July 15, 2025 | 9:13 AM IST
Dairy Products
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अंतिम फैसला जल्द हो सकता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समझौते का खाका लगभग तैयार है, लेकिन कृषि और डेयरी उत्पादों को लेकर मतभेद अब भी बने हुए हैं। भारत ने अमेरिका की ओर से कृषि और डेयरी उत्पादों पर शुल्क में रियायत की मांग पर सख्त रुख अपनाया है। भारत ने अभी तक किसी भी व्यापारिक साझेदार के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) में डेयरी सेक्टर में कोई रियायत नहीं दी है। इस बीच SBI रिसर्च ने अमेरिकी के लिए भारतीय डेयरी सेक्टर के दरवाजे खोलेने से होने वाले संभावित फायदे और नुकसान पर एक रिपोर्ट पेश की है। अगर भारत इन क्षेत्रों को अमेरिका के लिए खोलता है, तो इससे भारत को लाभ कम और हानि ज्यादा हो सकती है।

भारत के लिए संभावित लाभ

SBI रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी बाजार तक उच्च मूल्य वाले कृषि उत्पादों (जैसे ऑर्गेनिक फूड, मसाले आदि) की पहुंच भारत के लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। फिलहाल भारत इन उत्पादों का अमेरिका को सालाना 1 अरब डॉलर से भी कम निर्यात करता है, जबकि अमेरिकी मांग को देखते हुए यह 3 अरब डॉलर से ज्यादा तक बढ़ सकता है। अगर SPS प्रतिबंध हटा दिए जाएं तो आम, लीची, केले और भिंडी जैसे फलों और सब्जियों का निर्यात भी बढ़ सकता है।

फिलहाल गैर-शुल्क बाधाएं (non-tariff barriers) आयुष और जेनेरिक दवाओं के निर्यात में रुकावट डाल रही हैं। यदि ये हटा ली जाती हैं तो इनके निर्यात में 1–2 अरब डॉलर की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, अगर वीजा नियमों में ढील मिलती है या आउटसोर्सिंग की पहुंच आसान होती है, तो भारत के आईटी और सर्विस सेक्टर का निर्यात और बढ़ सकता है।

बाजार खोलने से अमेरिका से कोल्ड स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी आधारित प्रिसिशन फार्मिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश आ सकता है। साथ ही, चारा, मशीनरी और पशु चिकित्सा उत्पाद जैसे कृषि इनपुट की लागत भी घट सकती है। अमेरिका के साथ संबंधों की मजबूती से दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Also Read: India-US Trade Deal: व्यापार समझौता न भी हो तब भी नहीं रुकेगा भारत का निर्यात, SBI रिसर्च ने बताए विकल्प

भारत के लिए संभावित नुकसान

अमेरिका के लिए कृषि और डेयरी क्षेत्रों को खोलने की एक बड़ी कीमत भारतीय किसानों की आजीविका पर खतरे के रूप में सामने आ सकती है, खासकर छोटे किसानों के लिए जो डेयरी उत्पादन से जुड़े हैं। अमेरिका में डेयरी सेक्टर को भारी सब्सिडी दी जाती है, जिससे भारतीय किसानों को प्रतिस्पर्धा में नुकसान हो सकता है।

दूसरा बड़ा मुद्दा डेयरी उत्पादों में ग्रोथ हार्मोन और जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) जीवों के इस्तेमाल का है, जो भारत में प्रतिबंधित हैं। अगर यह सेक्टर अमेरिका के लिए खोला गया, तो देश में GM फूड्स का फ्लो बढ़ सकता है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों को लेकर टकराव की स्थिति बन सकती है।

डेयरी किसानों को होगा ₹1.03 लाख करोड़ का नुकसान!

SBI रिसर्च के मुताबिक, अगर भारत अपने डेयरी सेक्टर को विदेशी बाजार के लिए खोलता है, तो इसका सीधा असर घरेलू दूध की कीमतों पर पड़ेगा, जिनमें करीब 15% से 25% तक गिरावट आ सकती है।

अगर दूध की कीमतों में 15% की गिरावट होती है, तो कुल राजस्व हानि करीब ₹1.8 लाख करोड़ होगी। इसमें से अगर किसानों की हिस्सेदारी 60% मानी जाए और कीमत घटने से सप्लाई में संभावित बदलाव को भी ध्यान में रखा जाए, तो किसानों को सालाना लगभग ₹1.03 लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है।

Also Read: India-US Trade Deal: BTA पर बातचीत के लिए भारतीय टीम वाशिंगटन पहुंची, चार दिवसीय वार्ता आज से शुरू

लाखों किसानों के बेरोजगार होने का भय

डेयरी सेक्टर देश की कुल सकल मूल्य वर्धन (GVA) में 2.5% से 3% का योगदान देता है, जो लगभग ₹7.5 से ₹9 लाख करोड़ के बराबर है। इस सेक्टर में करीब 8 करोड़ लोगों को सीधा रोजगार मिलता है, यानी हर ₹1 लाख GVA पर एक व्यक्ति को रोजगार मिलता है।

अगर दूध की कीमतों में 15% की गिरावट होती है और किसानों को ₹1.03 लाख करोड़ का नुकसान होता है, तो चारे, ईंधन, परिवहन लागत और बिना वेतन वाले पारिवारिक श्रम को ध्यान में रखते हुए सकल मूल्य वर्धन (GVA) में करीब 50% की गिरावट मानी जा सकती है। इस तरह GVA में अनुमानित नुकसान ₹0.51 लाख करोड़ रहेगा।

2.5 करोड़ टन दूध करना पड़ेगा आयात

अगर दूध की कीमतों में 15% की गिरावट आती है, तो मांग में बढ़ोतरी होकर करीब 1.4 करोड़ टन तक पहुंच सकती है। दूसरी ओर, सप्लाई में लगभग 1.1 करोड़ टन की कमी आ सकती है। इस तरह लगभग 2.5 करोड़ टन की कमी को आयात के जरिए पूरा किया जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता और उत्पादक अधिशेष (surplus) के लिहाज से देखा जाए तो अमेरिका के लिए डेयरी सेक्टर खोलने के बाद लाभ का बड़ा हिस्सा उत्पादकों से हटकर उपभोक्ताओं की ओर शिफ्ट हो जाएगा।

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 9:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement