facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIT Madras ने कैंसर के इलाज के लिए भारतीय मसालों के इस्तेमाल का पेटेंट कराया

Advertisement

पशुओं पर अध्ययन हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है और 2027-28 तक दवाओं को बाजार में उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ ‘क्लीनिकल ट्रायल’ की योजना बनाई जा रही है।

Last Updated- February 25, 2024 | 6:45 PM IST
NEET UG Paper Leak

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने कैंसर के इलाज के लिए भारतीय मसालों के उपयोग का पेटेंट कराया है और दवाएं 2028 तक बाजार में उपलब्ध होने की संभावना है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मसालों से तैयार नैनोमेडिसिन ने फेफड़े, स्तन, बृहदान्त्र, सर्विकल, मुख और थायरॉयड सेल लाइन के खिलाफ कैंसर रोधी गतिविधि दिखायी है, लेकिन ये सामान्य कोशिकाओं के लिए सुरक्षित हैं।

नैनोमेडिसिन सामान्य कोशिकाओं में सुरक्षित पाई गईं। अनुसंधानकर्ता वर्तमान में सुरक्षा और लागत के मुद्दों को हल करने पर काम कर रहे हैं जो मौजूदा कैंसर दवाओं की सबसे बड़ी चुनौती है। पशुओं पर अध्ययन हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है और 2027-28 तक दवाओं को बाजार में उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ ‘क्लीनिकल ट्रायल’ की योजना बनाई जा रही है।

आईआईटी-मद्रास में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर आर नागराजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हालांकि भारतीय मसाला तेलों के चिकित्सीय लाभ सदियों से ज्ञात हैं, उनकी जैव उपलब्धता ने उनके अनुप्रयोग और उपयोग को सीमित कर दिया है। नैनो-इमल्शन के रूप में इसका निरूपण इस बाधा को प्रभावी रूप से पार कर जाता है। नैनो-इमल्शन की स्थिरता एक महत्वपूर्ण विचार था और इसे हमारी प्रयोगशाला में अनुकूलित किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि कैंसर कोशिकाओं के साथ सक्रिय अवयवों और उनके संपर्क के तरीकों की पहचान करने के लिए यंत्रवत अध्ययन महत्वपूर्ण हैं और हम इसे प्रयोगशालाओं में जारी रखेंगे, समानांतर रूप से, हम अपने पशु अध्ययनों में सकारात्मक परिणामों को शीघ्रता से क्लीनिकल ट्रायल में परिवर्तित करने का प्रयास करेंगे। हम इसे दो से तीन साल की अवधि में बाजार में लाने पर विचार कर रहे हैं।’’

पेटेंट कराये गए कैंसर रोधी नैनो-फॉर्मूलेशन के पशुओं पर अध्ययन किए गए हैं। आईआईटी मद्रास के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी (कैंसर नैनोमेडिसिन एंड ड्रग डिजाइन प्रयोगशाला) एम जॉयस निर्मला ने कहा कि पेटेंट किए गए भारतीय मसाला-आधारित नैनो-फॉर्मूलेशन कृत्रिम अध्ययनों के माध्यम से कई सामान्य प्रकार के कैंसर में प्रभावी साबित हुए हैं।

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 6:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement