facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपातकाल की याद में केंद्र सरकार ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों लोगों को बिना कारण जेल में डाल दिया गया और प्रेस की आजादी पर रोक लगा दी गई थी।

Last Updated- July 12, 2024 | 5:33 PM IST
Manipur Violence: Shah's strict instructions for peace in Manipur, NPP withdraws support from BJP led government मणिपुर में शांति के लिए शाह के सख्त निर्देश, NPP ने भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस लिया

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह दिन 1975 में लगाई गई आपातकाल की याद दिलाता है। उस समय, इंदिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाया था। यह 21 मार्च 1977 तक चला। इस दौरान, संविधान के विशेष प्रावधानों का इस्तेमाल करके नागरिक स्वतंत्रता पर बड़ी पाबंदियां लगाई गई थीं।

शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।”

अमित शाह ने कहा कि आपातकाल के दौरान लाखों लोगों को बिना कारण जेल में डाल दिया गया और प्रेस की आजादी पर रोक लगा दी गई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। इसका मकसद उन लोगों के योगदान को याद करना है जिन्होंने आपातकाल के दौरान कष्ट झेला।

सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यह दिन उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाएगा जिन्होंने आपातकाल के दौरान सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई लड़ी और कष्ट सहे। साथ ही, यह भारत के लोगों को याद दिलाएगा कि वे भविष्य में इस तरह के सत्ता के दुरुपयोग का किसी भी रूप में समर्थन न करें।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement