facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Independence Day 2024: दिल्ली पुलिस के 10,000 कर्मी तैनात, एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

Advertisement

पुलिस ने लाल किले के आसपास मार्ग बंद किए जाने और मार्ग में परिवर्तन के बारे में जनता को सूचित करते हुए यातायात परामर्श भी जारी किया।

Last Updated- August 15, 2024 | 8:14 AM IST
Delhi Police
Representative Image

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करते हुए पूरे शहर में 10,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। आजादी की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री ने लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा मध्य दिल्ली और नयी दिल्ली में एआई-आधारित 700 कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ‘हाई-रेजोल्यूशन’ वाले इन कैमरों की मदद से, दूर से ही किसी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। पुलिस ने लाल किले के आसपास मार्ग बंद किए जाने और मार्ग में परिवर्तन के बारे में जनता को सूचित करते हुए यातायात परामर्श भी जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य समारोह में आमंत्रित लोगों की सुविधा और सुरक्षा कारणों से गुरुवार को लाल किले के आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। पुलिस ने एक अगस्त से शहर में पैराग्लाइडर, यूएवी, हॉट एयर बैलून और छोटे आकार के विमान जैसे हवाई उपकरणों को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारी पुलिस बल तैनात करने के अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं और वाणिज्यिक एवं भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न अहम स्थानों पर कमांडो, त्वरित कार्रवाई दल, पीसीआर वैन, स्नाइपर और स्वाट दलों को तैनात किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हरियाणा-दिल्ली और उत्तर प्रदेश-दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाएं बुधवार रात 11.30 बजे के बाद वाणिज्यिक एवं भारी वाहनों के लिए सील कर दी गईं। राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों की उचित जांच की जा रही है।’’

अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईजीआई हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मॉल, मेट्रो स्टेशन और बाजारों सहित विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस दल और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख चौराहों और लाल किले को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात के प्रबंधन के लिए 3,000 से अधिक यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने लाल किला और उसके आसपास पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। हमने स्वतंत्रता दिवस के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चेहरे की पहचान करने वाले, एआई-आधारित 700 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।”

नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और सुभाष मार्ग से जुड़ने वाली सड़कें, रिंग रोड पर राजघाट से आईएसबीटी तक और आउटर रिंग रोड पर आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक का रास्ता यातायात के लिए बंद है।

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 8:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement