facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

G20 Summit: ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ लगभग तैयार – भारत

Advertisement

भारत ने यह भी कहा कि जी20 की उसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुख और बहुत निर्णायक होने के दृष्टिकोण पर खरी उतरी है।

Last Updated- September 08, 2023 | 5:11 PM IST
G20 Summit

G20 Summit India: जी20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत ने शुक्रवार को कहा कि ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ लगभग तैयार है और सम्मेलन में समूह के सदस्य देशों के नेताओं को इसकी सिफारिश की जाएगी। भारत ने यह भी कहा कि जी20 की उसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुख और बहुत निर्णायक होने के दृष्टिकोण पर खरी उतरी है।

शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन से पहले प्रेस वार्ता में भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि ‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ ‘ग्लोबल साउथ ’ (वैश्विक दक्षिण) और विकासशील देशों की आवाज बनेगा।

यह भी पढ़ें : G20 Summit: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ दिल्ली

‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। जी20 शेरपा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्योन्मुखी और निर्णायक होनी चाहिए। कांत ने कहा, ‘‘इन चार सिद्धांतों पर हमने काम किया है।

‘नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन’ लगभग तैयार है। मैं इस बारे में विस्तार से बात नहीं करुंगा क्योंकि इसे सम्मेलन के दौरान नेताओं को दिया जाएगा और नेताओं द्वारा इसे स्वीकार किये जाने के बाद हम इस घोषणापत्र की वास्तविक उपलब्धियों के बारे में बात कर पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि देशभर में 60 शहरों में जी20 से संबंधित 220 से अधिक बैठकें हुई हैं जिससे भारत की विविधता और संघीय ढांचा की झलक प्रदर्शित होती है।

यह भी पढ़ें : G20 summit: भारत मंडपम में AI के जरिये डिजिटल इंडिया सफर का एक्सपीरिएंस ले रहे मेहमान

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 4:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement