facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Free Trade Agreement को शीघ्र अंतिम रूप देने के पक्ष में भारत, ब्रिटेन

Advertisement

हंट ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में भारतीय कंपनियों को सीधे सूचीबद्ध किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Last Updated- September 11, 2023 | 4:42 PM IST
India-UK free trade agreement

भारत और ब्रिटेन ने सोमवार को दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को शीघ्र अंतिम रूप देने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी। ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharam) ने कहा कि दोनों पक्ष मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता में तेजी से आगे बढ़ने को इच्छुक हैं।

12वीं भारत-ब्रिटेन आर्थिक एवं वित्तीय वार्ता के समापन पर उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से एफटीए पर कुछ चर्चा हुई है…दोनों पक्षों के लिए मुख्य बात यह है कि इसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।’’

हंट ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में भारतीय कंपनियों को सीधे सूचीबद्ध किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने कहा है कि वह भारतीय कंपनियों को सीधे सूचीबद्ध किए जाने के लिए एलएसई को एक अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के रूप में तलाशेगा। हम इस दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाकर प्रसन्न हैं।’’

यह भी पढ़ें : नई दिल्ली घोषणा में भारत की छाप: G20 समिट में अफ्रीकी संघ ही नहीं, कई और पहलें भी हुईं स्वीकार

हंट ने कहा, ‘‘ इसके साथ-साथ एक नई पेंशन तथा बीमा साझेदारी, ज्ञान एवं विशेषज्ञता-साझा करने के लिए मंच की स्थापना और नए ब्रिटेन इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग ब्रिज तथा विकासात्मक गिफ्ट सिटी पर एक मजबूत साझेदारी है। इसलिए, हम वास्तव में संबंध मजबूत करने के लिए एक-दूसरे की योजनाओं का समर्थन कर सकते हैं। इसका अगला कदम एक व्यापक एफटीए और द्विपक्षीय निवेश संधि है।’’

सीतारमण ने कहा कि कृत्रिम मेधा,मशीन लर्निंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियां और भारत का नया डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण अधिनियम दोनों देशों को सुरक्षित तथा समावेशी वित्त मध्यस्थता के लिए सहयोग के पर्याप्त अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इंडिया-यूके ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड की सफलता बड़े पैमाने पर भरोसेमंद वित्त को बढ़ावा देने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की प्रभावकारिता को दर्शाती है।’’

यह भी पढ़ें : G20: नई दिल्ली घोषणा में स्टार्टअप को शामिल करने का स्वागत

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement