facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने एक दशक में सृजित किए 17 करोड़ रोजगार के अवसर, मनसुख मांडविया ने किया बड़ा दावा

Advertisement

मांडविया में उद्योग मंडल सीआईआई के ‘वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025’ को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत है, जो विकसित दुनिया के आसपास है।

Last Updated- May 30, 2025 | 11:03 PM IST
Mansukh Mandaviya
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया | फाइल फोटो

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा किए हैं जबकि इससे पहले के दशक में सिर्फ 4.5 करोड़ रोजगार अवसर ही सृजित हुए थे। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई थी और उसके पहले 2004 से 2014 तक कांग्रेस की अगुआई वाले गठबंधन की सरकार थी।

Also Read: राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन अगले महीने शुरू, 2047 तक $7.5 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य: B V R सुब्रमण्यम

मांडविया में उद्योग मंडल सीआईआई के ‘वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025’ को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत है, जो विकसित दुनिया के आसपास है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब देश में रोजगार उपलब्ध है क्योंकि भारत अब एक निवेश गंतव्य बन चुका है। मंत्री ने कहा, ‘पिछले एक दशक में भारत में 17 करोड़ रोजगार के अवसर खुले। इससे पहले के दशक में 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा हुई थीं।’

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में निवेश का केंद्र इसलिए बना क्योंकि यह एक पारदर्शी लोकतंत्र है और न्यायपालिका योग्यता के आधार पर न्याय दे रही है। इसके अलावा भारत में उपभोक्ताओं की क्रय-शक्ति बढ़ रही है और यह एक बड़े बाजार के रूप में उभर रहा है। मांडविया ने कहा कि देश के हर विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा से रोजगार लाउंज’ गठित होगा।   

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 11:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement