facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-France negotiations: भारत 50 हज़ार करोड़ में खरीदेगा 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान! फ्रांस से वार्ता जल्द

Advertisement

India-France negotiations: 30 मई से होगी बातचीत, इस वित्तीय वर्ष के अंत तक हो सकता है समझौता

Last Updated- May 28, 2024 | 8:52 PM IST
Indian Navy's strength will increase, 26 Navy Rafale will join the fleet

भारत सरकार और फ्रांस सरकार के बीच 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर कॉन्ट्रैक्ट बातचीत (contract negotiations) 30 मई से शुरू होने वाली है।

फ्रांसीसी टीम भारत पहुंचेगी

एक उच्च-स्तरीय फ्रांसीसी टीम 30 मई को भारत आने वाली है और भारतीय रक्षा मंत्रालय के समकक्ष अधिकारियों के साथ आधिकारिक बातचीत शुरू करेगी। रक्षा उद्योग के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि यह सौदा भारतीय नौसेना के लिए है, जिसके तहत इन लड़ाकू विमानों को भारतीय नौसेना के दोनों विमानवाहक पोतों (aircraft carriers) से ऑपरेट किया जाएगा।

कौन होगा शामिल?

फ्रांसीसी टीम में उनके रक्षा मंत्रालय और उद्योग के अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें विमान बनाने वाली कंपनी दासॉल्ट एविएशन और थेल्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। भारतीय पक्ष में रक्षा खरीद विभाग और भारतीय नौसेना के सदस्य शामिल होंगे।

वार्ता का लक्ष्य

सरकारी सूत्रों ने बताया कि वे फ्रांस के साथ बातचीत को पूरा करने और इस वित्तीय वर्ष के अंत तक समझौते पर हस्ताक्षर करने की कोशिश करेंगे।

फ्रांस ने दिया जवाब: फ्रांस ने दिसंबर में ही भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोतों आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य के लिए 26 राफेल मरीन जेट खरीदने के भारत के टेंडर पर अपना जवाब दे दिया था।

अध्ययन पूरा, अब मोलभाव

भारत सरकार ने फ्रांस की बोली का विस्तृत अध्ययन किया है, जिसमें विमानों के लिए कमर्शियल ऑफर (कीमत) के साथ-साथ कॉन्ट्रेक्ट के अन्य विवरण भी शामिल हैं। चूंकि यह एक सरकार-से-सरकार का ठेका है, इसलिए भारत अब फ्रांस के सरकारी अधिकारियों के साथ सख्त खरीद-फरोख्त करेगा।

समय कम करने का प्रयास

नौसेना प्रमुख ने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि परियोजना के लिए आवश्यक समय सीमा को काफी कम किया जाए ताकि विमानों को जल्दी से जल्दी शामिल किया जा सके। (ANI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement