facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत को मिलीं 10 नई Vande Bharat, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, इन रूट्स पर दौड़ेंगी ये सुपरफास्ट ट्रेनें

भारतीय रेलवे 41 Vande Bharat Express की सेवाएं संचालित करता है, जो राज्यों को ब्रॉड गेज (बीजी) इलेक्ट्रीफाइड नेटवर्क से जोड़ती है और 24 राज्यों और 256 जिलों तक फैली हैं।

Last Updated- March 12, 2024 | 10:13 AM IST
PM Modi
PM Modi flags off 10 Vande Bharat

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (12 मार्च) को अहमदाबाद से वर्चुअली 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा दी है।

इसके बाद भारत में वंदे भारत की कुल संख्या 50 से अधिक हो जाएंगी । वर्तमान में, भारतीय रेलवे 41 वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित करता है, जो राज्यों को ब्रॉड गेज (बीजी) इलेक्ट्रीफाइड नेटवर्क से जोड़ती है और 24 राज्यों और 256 जिलों तक फैली हुई है।

दिल्ली-कटरा, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-अहमदाबाद, मैसूरु-चेन्नई, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम और अब, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद सहित दो मार्गों पर दो वंदे भारत ट्रेनें दौड़ेंगी।

कैसे चलती है वंदे भारत?

वंदे भारत ट्रेनें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों में फैले इलेक्ट्रीफाइड ब्रॉड गेज नेटवर्क पर चलती हैं।

देखें नई वंदे भारत ट्रेनों के रूट्स

जिन स्टेशन के बीच दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें, उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल
सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम
मैसूर- डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)
पटना-लखनऊ
न्यू जलपाईगुड़ी-पटना
पुरी-विशाखापत्तनम
लखनऊ-देहरादून
कालाबुरागी – सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु
रांची-वाराणसी
खजुराहो- दिल्ली (निज़ामुद्दीन)।

इन एक्सटेंशन को भी दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चार वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार को भी हरी झंडी दिखाई है, जिनके नाम हैं-

अहमदाबाद-जामनगर वंदे भारत को द्वारका तक बढ़ाया जा रहा है
अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत का विस्तार चंडीगढ़ तक किया जा रहा है
गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का विस्तार प्रयागराज तक किया जा रहा है
तिरुवनंतपुरम- कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया जा रहा है

किस शहर से सबसे अधिक वंदे भारत ट्रेनों चलेंगी?

दिल्ली सबसे अधिक संख्या में वंदे भारत ट्रेनों की मेजबानी करेगा, जिसमें 10 ट्रेनें राजधानी में समाप्त होंगी। ये ट्रेनें दिल्ली को देहरादून, अंब अंदौरा, भोपाल, अयोध्या, अमृतसर और अब खजुराहो जैसे कई स्टेशनों से जोड़ती हैं।

इसके बाद छह समर्पित ट्रेनों के साथ मुंबई का नंबर आता है, जिसमें अहमदाबाद और गांधीनगर के लिए नई सेवाएं भी शामिल हैं।

चेन्नई में पांच ट्रेनें हैं, और मैसूर के लिए दूसरी वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को हो गया है।

First Published - March 12, 2024 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट