facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट का निर्यातक बनेगा : सचिव

Advertisement

भल्ला ने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य देश को नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों का महत्वपूर्ण वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनाना है।’’

Last Updated- September 14, 2023 | 4:24 PM IST
कम शुल्क दर से बढ़ेगा निर्यातExports will increase due to lower duty rate

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा सचिव भूपेन्द्र सिंह भल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण आपूर्ति व्यवस्था में एक प्रमुख देश के रूप में उभरेगा और निर्यातक बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में सौर विनिर्माण क्षमता 2026 तक एक लाख मेगावाट तक पहुंच जाएगी।

सरकार ने 24,000 करोड़ रुपये के व्यय के साथ उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लागू की है। इससे 2026 तक 48,000 मेगावाट क्षमता की सौर उपकरण विनिर्माण क्षमता स्थापित करने में मदद मिलने का अनुमान है।

भल्ला ने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य देश को नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों का महत्वपूर्ण वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनाना है।’’

यह भी पढ़ें : घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग में तेजी, चीन से सोलर मॉड्यूल का आयात 76% तक घटा

सचिव ने कहा कि 24,000 करोड़ रुपये की सौर पीएलआई योजना अगले तीन साल में 48,000 मेगावाट की नई नवीकरणीय ऊर्जा विनिर्माण सृजित करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में 28,000 मेगावाट सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता और 6,000 मेगावाट सौर सेल विनिर्माण क्षमता है। भल्ला ने कहा कि सौर ऊर्जा के लिए पीएलआई योजना के लागू के बाद देश में एक लाख मेगावाट सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें हर साल 30,000 मेगावाट से 40,000 मेगावाट सौर ऊर्जा विनिर्माण क्षमता जोड़ने की जरूरत है। हमारे पास अब भी निर्यात के लिये पर्याप्त क्षमता है। यही कारण है कि भारत सौर उपकरण के मामले में वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था में एक प्रमुख देश बनेगा।’’ भारत का 2030 तक पांच लाख मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। साथ ही कुल बिजली उत्पादन क्षमता में 50 प्रतिशत हरित ऊर्जा स्रोतों से हासिल करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य देश को सौर मॉड्यूल का महत्वपूर्ण विनिर्माता बनाने का है। भारत नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है।’’ भल्ला ने कहा कि देश में पवन ऊर्जा उपकरण (टर्बाइन) के मामले में विनिर्माण क्षमता 15,000 मेगावाट है। भारत नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर है।

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement