facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केरल को मिली भारत के पहले ‘डिजिटल साइंस पार्क’ की सौगात, PM मोदी करेंगे शिलान्यास

Advertisement
Last Updated- April 23, 2023 | 5:52 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से शुरू होने वाली केरल की दो-दिवसीय यात्रा के दौरान यहां मंगलवार को देश के पहले ‘डिजिटल साइंस पार्क’ की शिलान्यास करेंगे। यह 1,500 करोड़ रुपये की परियोजना है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि तीसरी पीढ़ी का यह पार्क टेक्नोपार्क फेज-चार (third-generation Science Park) -‘टेक्नोसिटी’ में केरल डिजिटल विश्वविद्यालय के करीब बनेगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वामपंथी सरकार के विभिन्न मंत्री और कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

‘डिजिटल साइंस पार्क’ परियोजना की परिकल्पना एक बहु-विषयक क्लस्टर-आधारित ‘इंटरैक्टिव-इनोवेशन ज़ोन’ ( multidisciplinary cluster-based interactive-innovation zone) के रूप में की गई थी और इसके दो साल में पूरा होने की उम्मीद है।

Also read: Twitter Blue Tick: सेलिब्रिटीज के अकाउंट्स पर वापस लौटा ब्लू टिक

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परियोजना परिव्यय में से 200 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा पहले ही आवंटित किये जा चुके हैं और शेष राशि इंडस्ट्री पार्टनर्स सहित अन्य सोर्सेज से उत्पन्न की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 5:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement