facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इसरो का 100वां मिशन सफल, श्रीहरिकोटा से एनवीएस-02 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ15 यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

Advertisement

इससे पहले 29 मई, 2023 को जीएसएलवी-एफ12 मिशन के तहत नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था।

Last Updated- January 29, 2025 | 11:25 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार की सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से एनवीएस-02 को ले जाने वाले जीएसएलवी-एफ15 यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पूरा कर इतिहास रच दिया। यह श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 100वां रॉकेट मिशन था।

इसरो की इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘इस ऐतिहासिक उपलब्धि के दौरान अंतरिक्ष विभाग के साथ जुड़े रहना सौभाग्य की बात है। टीम इसरो, आपने जीएसएलवी-एफ-15/एनवीएस-02 मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ एक बार फिर हमें गौरवान्वित किया है।’

इसरो के चेयरमैन वी नारायणन ने कहा, ‘यह 2025 में इसरो का पहला मिशन था। उपग्रह को आवश्यक (जीटीओ) कक्षा में सटीकता से स्थापित किया गया। यह मिशन 100वां प्रक्षेपण है जो एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है।’ नारायणन इस साल 14 जनवरी को ही इसरो के चेयरमैन बने हैं और इससे पहले वह लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) के निदेशक थे।

27 घंटे की उल्टी गिनती के बाद प्रक्षेपण शुरू किया गया और श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 6.23 बजे यह 50.9 मीटर लंबा रॉकेट प्रक्षेपित किया गया। यान ने लगभग 19 मिनट की यात्रा के बाद अपने पेलोड- एनवीएस-02 नेविगेशन उपग्रह को वांछित भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इससे पहले 29 मई, 2023 को जीएसएलवी-एफ12 मिशन के तहत नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था।

इसरो ने कहा कि एनवीएस-02 उपग्रह स्थलीय, हवाई और समुद्री नेविगेशन, कृषि संबंधी सटीक जानकारी देने, बेड़ा प्रबंधन, मोबाइल उपकरणों में स्थान आधारित सेवाएं देने, उपग्रहों के लिए कक्षा निर्धारण, ‘इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स’ आधारित ऐप्लीकेशन और आपातकालीन सेवाओं में सहयोग करेगा। एनवीएस-2 को यूआर राव उपग्रह केंद्र ने डिजाइन और विकसित किया है।

 

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement