facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 को लेकर ISRO का बयान, जुलाई में होगी लॉन्चिंग

Advertisement

चंद्रयान -3 मिशन को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-III) द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

Last Updated- June 29, 2023 | 12:06 PM IST
Chandrayaan-3 Mission

Chandrayaan-3 Mission Launch Date: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मोस्ट अवेटेड मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर ऐलान हुआ है। प्रमुख एस. सोमनाथ ने जानकारी दी कि इस मिशन की लॉन्चिंग 12 से 19 जुलाई की बीच की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक, इसकी सारी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। पेलोड्स भी लगा दिए गए हैं। अब बस लॉन्चिंग की असली डेट का ऐलान कुछ दिन में कर दिया जाएगा।

चंद्रयान-3 मिशन का मकसद चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इसरो चीफ ने इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि इसरो का यह मिशन अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली बार जो विक्रम लैंडर के साथ हुआ वो इस बार नहीं होगा। क्योंकि इस बार चंद्रयान-3 के लैंडर की लैंडिंग तकनीक में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इस बार चंद्रयान-3 मिशन में केवल लैंडर और रोवर भेज जाएंगे।

इसके अलावा, चंद्रमा के चारों तरफ चक्कर लगा रहे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर-रोवर का संपर्क जोड़ा जाएगा। बता दें कि इस स्पेसक्राफ्ट के ज्यादातर प्रोग्राम पहले से ही ऑटोमैटिक हैं। इसमें सैकड़ों सेंसर्स मौजूद हैं, जिसकी वजह से इसकी लैंडिंग और अन्य कार्यों में मदद मिलेगी।

जानें चंद्रयान-3 मिशन के बारे में

चंद्रयान -3 मिशन को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एलवीएम3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-III) द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

इसरो के अधिकारियों ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला प्रोजेक्ट है, जिसे चंद्रमा की सतह पर उतरा और परीक्षण किया जाएगा।

यह भी चंद्रयान-2 की तरह ही दिखेगा, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर होगा। इस मिशन का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। चंद्रयान-3 मिशन को सफलता दिलाने के लिए नए उपकरण बनाए गए हैं। साथ ही एल्गोरिदम को और अच्छा किया गया है। पिछली गलतियों को ध्यान में रखकर इस पर सुधार किया गया है।

बता दें कि इसरो ने चंद्रयान -3 के लॉन्च का ऐलान चंद्रयान-2 के लैंडर-रोवर के दुर्घटनाग्रस्त होने के चार साल बाद किया है।

Advertisement
First Published - June 29, 2023 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement